{"_id":"68c2b25301657bb396076011","slug":"the-police-station-in-charge-is-not-even-listening-to-the-minister-the-complaint-reached-the-dgp-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री की भी नहीं सुन रहे थाना प्रभारी: डीजीपी तक पहुंची शिकायत, विधायक से अभद्रता पर बुलाया था, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री की भी नहीं सुन रहे थाना प्रभारी: डीजीपी तक पहुंची शिकायत, विधायक से अभद्रता पर बुलाया था, जांच के आदेश
Thu, 11 Sep 2025 04:58 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 11 Sep 2025 04:58 PM IST
सार
आईजी रेंज आकाश कुलहरि ने मामले की जांच एसपी आरए डा.अरविंद कुमार को सौंपते हुए जल्द रिपोर्ट देने को कहा है। आईजी के मुताबिक शिकायत सही मिलने पर थाना प्रभारी के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
बेबी रानी मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी कैबिनेट मंत्री एवं झांसी जनपद की प्रभारी बेबी रानी मौर्य के सामने ही सीपरी बाजार थाना प्रभारी आनंद सिंह ने भाजपा विधायक राजीव सिंह के साथ अभद्रता की। मंत्री ने थाना प्रभारी को समझाने की कोशिश की लेकिन थाना प्रभारी ने उनकी बात नहीं मानी। अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया। थाना प्रभारी आनंद सिंह की कार्यशैली से नाराज काबीना मंत्री बेबीरानी ने बृहस्पतिवार को पत्र लिखकर उनकी शिकायत सीधे डीजीपी से कर दी। इससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
विज्ञापन
आईजी रेंज आकाश कुलहरि ने मामले की जांच एसपी आरए डा.अरविंद कुमार को सौंपते हुए जल्द रिपोर्ट देने को कहा है। आईजी के मुताबिक शिकायत सही मिलने पर थाना प्रभारी के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी होगी। उधर, मंत्री का डीजीपी एवं प्रमुख सचिव गृह को लिखा पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस मामले में थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
सीपरी बाजार थाना प्रभारी आनंद सिंह हमेशा से अपनी कार्यशैली के चलते विवादों में घिरे रहे। ताजा मामला काबीना मंत्री एवं प्रभारी बेबीरानी मौर्या के 1 सितंबर को झांसी जनपद के दौरान सामने आया। काबीना मंत्री के पत्र के मुताबिक बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा सीपरी बाजार थाना प्रभारी के अमर्यादित अचारण की शिकायत लेकर उनके पास पहुंचे थे। इसकी सच्चाई जानने के लिए प्रभारी मंत्री ने आनंद सिंह को भी तलब कर लिया। कुछ देर में आनंद सिंह पहुंच गए। प्रभारी मंत्री का कहना कि उनके सामने ही आनंद सिंह ने विधायक से अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। उनके रोकने पर भी आनंद सिंह नहीं माने हालांकि काबीना मंत्री ने उस समय थाना प्रभारी को इस अमर्यादित आचरण के लिए फटकार लगाई।
विज्ञापन
वहीं, अपने साथ थानेदार की अभद्रता से भाजपा विधायक राजीव सिंह पारीछा इस कदर आहत हो बैठे की उन्होंने सीपरी बाजार थाना प्रभारी की बर्खास्तगी की मांग तक डाली। आईजी आकाश कुलहरि का कहना है कि इसकी जांच कराई जा रही है।