फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The picture of Modi and Yogi was not removed from the packets of free ration

मुफ्त राशन के पैकेटों से नहीं हटी मोदी और योगी की तस्वीर

Mon, 10 Jan 2022 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
The picture of Modi and Yogi was not removed from the packets of free ration
झांसी। प्रदेश भर में आचार संहिता लागू होते ही जिला पूर्ति विभाग द्वारा सभी कोटेदारों को आदेश जारी कर मोदी और योगी की तस्वीर छपे हुए खाद्यान्न के पैकेट नहीं देने का आदेश जारी किया था। लेकिन रविवार को जिले की अधिकतर राशन की दुकानों से योगी और मोदी की तस्वीर छपी हुए राशन के पैकेट वितरण किए गए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले के सभी राशन कार्ड धारकों को दिसंबर माह से अप्रैल महीने तक गेहूं, चावल, नमक, चना और खाद्य तेल का निशुल्क वितरण करने की घोषणा की गई थी। योजना के प्रचार प्रसार के लिए सरकार द्वारा नमक, चना और खाद्य तेल के पैकेटों पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ ही टैग लाइन को प्रदर्शित किया जा रहा था। लेकिन शनिवार को प्रदेश में चुनावों की तारीख का एलान होते ही आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। जिसके तहत जिला पूर्ति विभाग द्वारा जिले के कोटेदारों को बिना तस्वीर के पैकेटों को मुहैया कराने के साथ ही सभी दुकानों से बिना तस्वीर के ही राशन के पैकेट वितरण करने के आदेश जारी किए थे। लेकिन कोटेदारों की मनमानी के कारण जिले की अधिकतर राशन की दुकानों से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की तस्वीर छपी हुए पैकेट ही वितरित किए गए।
विज्ञापन

मंडल के सभी कोटेदारों को फोटो युक्त पैकेट वितरण नहीं करने के आदेश जारी किए गए थे। कोई भी कोटेदार आदेशों का पालन नहीं करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज कन्नौजिया, उपायुक्त खाद्य
आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में जिले की सभी राशन की दुकानों पर साधारण पैकेट मुहैया कराने के साथ ही तस्वीर वाले राशन का वितरण नहीं करने के आदेश जारी किए गए हैं।
तीर्थ राज यादव, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed