फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The pagoda resonated with the chants of Har Har Mahadev

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे शिवालय

Tue, 27 Jul 2021 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
The pagoda resonated with the chants of Har Har Mahadev
झांसी। भगवान शिव की भक्ति के पावन माह सावन का पहला सोमवार हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर रुद्री पाठ किया। पार्थिव शिवलिंग बनाए और पूजा अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। इस मौके पर भगवान आशुतोष से कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थना की गई। कई श्रद्धालुओं ने अभिषेक एवं पूजा अनुष्ठानों का सोशल साइट पर प्रसारण भी किया।
विज्ञापन

सनातन धर्म में सावन के सोमवार का बड़ा महत्व है। इस माह में भगवान महादेव और मां पार्वती की आराधना से भक्तों के सभी मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं। सावन के पहले सोमवार को कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और ब्रह्म मुहूर्त में शिवालयों में जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने दूध, दही, शहद, गंगाजल, जल आदि से अभिषेक कर ओम नम: शिवाय का जाप किया। इसके पश्चात बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि अर्पण कर जीवन में सुख शांति की प्रार्थना की। महानगर की पानी वाली धर्मशाला स्थित हजारिया महादेव मंदिर, ग्वालियर रोड स्थित सिद्धेश्वर मंदिर, राजा बाबा महाकालेश्वर मंदिर, भूतनाथ मंदिर, मढ़िया महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शाम को श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ और मां पार्वती का भव्य श्रृंगार कर महाआरती की।
विज्ञापन

इधर युवा शक्ति संगठन के सदस्यों ने बाहर बड़ागांव गेट स्थित महाकालेश्वर राजा बाबा मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। अजीत राय ने भगवान महाकालेश्वर का हल्दी, चंदन, शहद, दूध, दही, गन्ने का रस, देशी घी से अभिषेक किया। इस अवसर पर संजीव शर्मा, रामस्वरूप राय, अशोक राय, रामेश्वर राय, आनंद राय, विशाल गुप्ता, अनिल साहू, अंकित राय, बृजनंदन कुशवाहा, गब्बर कुशवाहा, विनायक पुरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, गोविंद चौराहा स्थित प्राचीन महाकालेश्वर मंदिर में आचार्य मणि उपाध्याय ने वेद मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया। पुजारी रामेश्वर उपाध्याय ने महाआरती की। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार रायकवार, संजीव शर्मा, अमित अग्रवाल मौजूद रहे। इधर श्रावण मास समारोह महासमिति के रवीश त्रिपाठी, महंत विष्णु दत्त स्वामी, एमएलसी रमा निरंजन ने पांच नदियों के जल से पंचमुखी महादेव का जलाभिषेक किया। बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा समिति द्वारा सिद्धेश्वर मंदिर पर आयोजक संजीव श्रृंगीऋ षि, आचार्य हरिओम पाठक, संयोजक नीरज सिंह ने अभिषेक किया। अक्षय जन सेवा समिति के तत्वावधान में अध्यक्ष सविता पचौरी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर मास्क वितरण किए गए। इस मौके पर मोहन सिंह, विवेक गोस्वामी, मनोज पाठक, सतेंद्र मिश्रा, ज्योति अग्रवाल, पूनम अवस्थी, अरुण पचौरी, इंजी मयंक श्रीवास्तव, नितेश तिवारी, रणविजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed