फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The one who has a lotus flower in his hand, the entire BJP is with him: Baby Rani

जिसके हाथ में कमल का फूल, पूरी भाजपा उसके साथ: बेबी रानी

Sat, 22 Apr 2023 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
The one who has a lotus flower in his hand, the entire BJP is with him: Baby Rani
झांसी। निकाय चुनाव की मंडल प्रभारी मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि जिसके हाथ में कमल का फूल होता है। पूरी भाजपा उसके साथ होती है। जिन्हें टिकट नहीं मिलता है वह कार्यकर्ता नाराज होकर गुस्से में तात्कालिक कुछ टिप्पणी कर देते हैं। मगर वो बाद में पार्टी और प्रत्याशी के साथ ही खड़े रहते हैं। वो निजी होटल में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहीं थीं।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा के जिन कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय मेयर का पर्चा भर दिया था। उन्होंने न सिर्फ नामांकन वापस लिया। बल्कि, पार्टी के महापौर प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य को चुनाव जिताने के लिए पूरी तरह जुट भी गए हैं। बसपा छोड़कर भूपेंद्र आर्या भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। वहीं, वाल्मीकि समाज द्वारा टिकट न दिए जाने पर नाराजगी जताने पर उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज पूरी तरह भाजपा के साथ है। अगर किन्हीं कारणों से टिकट नहीं मिल पाया है तो आगे समायोजित किया जाएगा। महिला मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा टिकट न मिलने पर विरोध किए जाने के सवाल पर बोलीं कि लगभग 25 महिलाओं को टिकट दिया गया है। जिताऊ उम्मीदवार को ही टिकट दिया जाता है। इस दौरान सदर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, एमएलसी रमा निरंजन, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, झांसी प्रभारी संतविलास शिवहरे, निवर्तमान मेयर रामतीर्थ सिंघल, संतोष सोनी, अमित साहू, संजीव अग्रवाल लाला, शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रियांशु डे, सौरभ मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed