फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The news of the bomb in Khajuraho Kurukshetra Express created a stir, the train stood for one and a half hours

खजुराहो कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, डेढ़ घंटे खड़ी रही ट्रेन

Sat, 25 Dec 2021 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
The news of the bomb in Khajuraho Kurukshetra Express created a stir, the train stood for one and a half hours
खजुराहो कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस में बम होने की सूचना पर मचा हड़कंप, ट्रेन में सवार थीं उमा भारती
विज्ञापन

- ललितपुर स्टेशन पर डेढ़ घंटे खड़ी रही ट्रेन, एक- एक कोच खंगाला गया
- बम या दूसरी कोई संदिग्ध वस्तु न मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
खजुराहो कुरुक्षेत्र गीता जयंती एक्सप्रेस में बम रखे होने की सूचना पर बृहस्पतिवार की रात जिला पुलिस व रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के वातानुकूलित एचए वन कोच में पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती सवार थीं। वह टीकमगढ़ से निजामुद्दीन के लिए सफर कर रही थीं। ट्रेन के ललितपुर स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी, आरपीएफ व सिविल पुलिस ने एक- एक कोच की जांच की, लेकिन बम या कोई दूसरी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस मामले के कारण ट्रेन ललितपुर स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर डेढ़ घंटे अतिरिक्त समय तक खड़ी रही। ट्रेन के रात 12.30 बजे झांसी स्टेशन आने पर आरपीएफ व जीआरपी ने दोबारा कोचों में जांच की।
बृहस्पतिवार की रात पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ट्रेन नंबर 11841 खजुराहो कुरुक्षेत्र गीता जयंती एक्सप्रेस के एचए वन कोच में टीकमगढ़ से निजामुद्दीन के लिए सफर कर रही थीं। ट्रेन जब उदयपुरा व ललितपुर स्टेशन के बीच दौड़ रही थी, तभी किसी ने ललितपुर जिला कंट्रोल पुलिस को उक्त ट्रेन में बम रखा होने की सूचना दी। बताया कि ट्रेन में पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती सवार हैं। इस सूचना पर जिला व रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के रात 9.40 बजे ललितपुर स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर पहुंचते ही जीआरपी, आरपीएफ व सिविल पुलिस ने वातानुकूलित कोचों को घेर लिया। एचए वन कोच में एक्सटेंशन मिरर से जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई नहीं दी। अन्य कोचों की भी जांच की र्गई। लेकिन हाथ कुछ नहीं आ सका।
विज्ञापन

इस बीच ललितपुर निरीक्षण के लिए गए डीआरएम आशुतोष, एडीएम गुलशन कुमार, एसडीएम संतोष उपाध्याय, एडिशनल एसपी गिरजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। सब ठीक ठाक मिलने के बाद ट्रेन को रात 11.29 बजे गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। रात 12.38 बजे ट्रेन के झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर आने पर आरपीएफ व जीआरपी ने दोबारा कोचों में जांच की। ललितपुर जीआरपी प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार बाजपेयी ने बताया कि जिला कंट्रोल पुलिस को ट्रेन में बम रखे होने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद गाड़ी जांच करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्दबाजी में दो यात्री प्रवेश कर गए थे कोच में
टीकमगढ़ स्टेशन पर ट्रेन चलने पर दो यात्री जल्दबाजी में एचए वन कोच में प्रवेश कर गए। वह यात्री जिस केबिन में उमा भारती सो रही थीं, उसी की दूसरी बर्थ पर जाकर भी बैठ गए। हालांकि, गलती का पता लगने पर कि वह गलत कोच में बैठ गए हैं, तो वे अपने कोच में चले गए। अंदाजा लगाया जा रहा है कि एचए वन में अनाधिकृत दो संदिग्ध यात्रियों की सूचना पुलिस को दी गई, जो संदिग्ध वस्तु में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed