{"_id":"6817cc8a156140f54a07ee3e","slug":"the-new-building-of-the-court-will-have-8-floors-4-lifts-12-courts-central-ac-and-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-547838-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कोर्ट की नई बिल्डिंग में होंगी 8 मंजिल, 4 लिफ्ट, 12 कोर्ट, सेंट्रल एसी और....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कोर्ट की नई बिल्डिंग में होंगी 8 मंजिल, 4 लिफ्ट, 12 कोर्ट, सेंट्रल एसी और....
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। साढ़े 13000 स्क्वायर फुट में 43 करोड़ से निर्माणाधीन नवीन कोर्ट बिल्डिंग का काम तीन साल में पूरा हो जाएगा। यह बिल्डिंग आठ मंजिला होगी और इसमें 12 कोर्ट रूम के साथ ही एक रिकॉर्ड रूम भी होगा। कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद को इसे तीन साल में पूरा करना है। इस बिल्डिंग की खास बात यह है कि कोर्ट परिसर में यह पहली बिल्डिंग होगी, जो आठ मंजिला होगी। साथ ही पूरी बिल्डिंग केंद्रीकृत एसी से लैस होगी।
जनपद न्यायालय में रोजाना सैकड़ों मामलों की सुनवाई की जाती है यही कारण है कि कोर्ट में सैकड़ों वादी आते हैं। अभी पुरानी बिल्डिंग के साथ ही नवीन कोर्ट रूम में मामलों की सुनवाई की जा रही है, लेकिन अधिक से अधिक वादों का निस्तारण समय पर हो, इसके लिए सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। बिल्डिंग में आने-जाने के लिए चार लिफ्ट होंगी। कोर्ट की बिल्डिंग को आग से बचाव के लिए अग्निशामक यंत्र के साथ ही फायर हाईड्रेंट भी लगे होंगे, ताकि आपदा के वक्त उसका उपयोग किया जा सके।
विज्ञापन
वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से होगा लैस
इस निर्माणाधीन बिल्डिंग का कार्य मानकों को ध्यान में रखकर होगा। इसमें वर्षा का जल संचयन के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे भूजल के स्तर को सुधारा जा सके।
विज्ञापन
कोर्ट में बनने वाली बिल्डिंग को मानक के हिसाब से तैयार किया जाएगा। इस काम को पूरा करने में करीब तीन साल का समय लेगा। अभी बेसमेंट की खुदाई का काम किया जा रहा है। यह कार्य पूरा होने के बाद पिलर बनाने का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। - डीबी यादव, अधिशासी अभियंता, आवास विकास परिषद