फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The nephew fired a gun on not getting the money from selling the land

Jhansi News: जमीन बेचने से मिला पैसा न मिलने पर भतीजे ने तमंचे से झोंका फायर

Sun, 13 Apr 2025 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The nephew fired a gun on not getting the money from selling the land

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीपरी बाजार के भोजला गांव में पैसों के विवाद के बाद युवक ने चाचा के घर के बाहर तमंचे से तबाड़तोड़ फायर कर दिया। युवक वहां से भाग निकला। शनिवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

भोजला मंडी निवासी बलवीर का पैसों को लेकर भतीजे धर्मेंद्र के साथ विवाद है। परिजन का कहना है कि पैतृक जमीन बेचने के बाद पैसों के बंटवारे को लेकर चाचा-भतीजे में विवाद है। दोनों के बीच कई दफा विवाद हो चुका है। 9 अप्रैल की शाम धर्मेंद्र अपने दोस्त संग चाचा बलवीर के घर पहुंचा। धर्मेंद्र ने तमंचा निकालकर तबाड़तोड़ हवा में कई फायर झोंक दिए। गोली चलने की आवाज से वहां दहशत फैल गई। लोग घरों में कैद हो गए। कुछ देर बाद धर्मेंद्र गाली-गलौज करता हुआ वहां से भाग निकला। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बलवीर ने घटना की सूचना सीपरी बाजार पुलिस को दी। उसका आरोप है कि पुलिस ने सुनवाई नहीं की। शनिवार को थाना दिवस के दौरान प्रेमनगर थाने पहुंचकर बलवीर ने एसएसपी सुधा सिंह से गुहार लगाई। सीओ सिटी स्नेहा तिवारी के मुताबिक, चार भाइयों के बीच पैसों का बंटवारा होना था। इसे लेकर उनके बीच विवाद चल रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed