फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The MLA performed the puja of the park being built inside the fort

Jhansi News: किले के अंदर बन रहे पार्क का विधायक ने किया पूजन

Sat, 10 May 2025 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The MLA performed the puja of the park being built inside the fort
- 1.75 करोड़ की लागत से कराया जा रहा निर्माण
विज्ञापन

मोंठ। कस्बा में स्थित ऐतिहासिक किले के मैदान में एक नई पहल के तहत पार्क निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भाजपा विधायक जवाहरलाल राजपूत एवं नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा गुसाई ने विधिवत भूमि पूजन कर जनहितकारी परियोजना का शुभारंभ किया।विधायक ने कहा कि किले के अंदर 1.75 करोड़ के लागत से पार्क का निर्माण किया जा रहा है। नगरवासियों को हरियाली और स्वच्छ वातावरण प्रदान करेगा, बल्कि युवाओं और बुजुर्गों के लिए एक उत्तम स्वास्थ्य स्थल भी बनेगा। उन्होंने कहा कि किले का यह ऐतिहासिक मैदान लंबे समय से उपेक्षित था, लेकिन अब इसे एक आकर्षक और उपयोगी स्वरूप दिया जाएगा। पार्क में वॉकिंग ट्रैक, बच्चों के लिए झूले, बैठने की व्यवस्था और सुंदर बागवानी की जाएगी। अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार ने बताया करीब 6 माह में पार्क का निर्माण पूर्ण हो जाएगा। जिससे नगर के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर प्रतिनधि देवेंद्र गुसांई, सभासद भारती देवी, बबलू खरे, सुरेश दुबे, एसके पाल, राघवेंद्र मिश्रा, दिलीप पाठक, ऋषभ व्यास, सल्लू सेठ, सौरभ गिरि, राजीव द्विवेदी, प्रमोद तिवारी, प्रमोद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed