फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The miscreants had every news of the businessman's house

Jhansi News: कारोबारी के घर की हर खबर थी बदमाशों को

Mon, 20 Mar 2023 06:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
The miscreants had every news of the businessman's house
झांसी। गुरसराय थाना इलाके के ग्राम खैरो नुनार में कारोबारी श्रेयांश जैन के यहां डकैती डालने आए बदमाशों को उनके घर के बारे में पूरी जानकारी थी। इसके अलावा बदमाशों की बोली भी स्थानीय थी। एक बदमाश नकाबपोश था, जबकि दूसरा काले रंग का मास्क पहने थे। इन दो के अलावा बाकी सभी छह बदमाशों के चेहरे साफ नजर आ रहे थे। बदमाशों में से किसी के हाथ में तमंचा था तो कोई चाकू लिए हुए था। साथ ही वे सब्बल व सरिये भी थामे हुए थे।
विज्ञापन

श्रेयांश जैन के घर में दाखिल होने के बाद बदमाश सबसे पहले उनके बेटे संदीप के कमरे में घुसे। उनमें से एक बदमाश ने श्रेयांश की पत्नी नेहा से कहा कि कल तुम पलंग पर इस ओर सो रहीं थीं, जबकि आज दूसरी तरफ सोई हुई हो। इसके अलावा उन्होंने मारपीट करते हुए श्रेयांश से पूछा कि घर में मौजूद पांचवां व्यक्ति कहां है। बता दें कि संदीप का साला कुछ दिनों से उनके घर पर रुका हुआ था। वह शनिवार की सुबह ही वापस कानपुर गया था।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, एक बदमाश ने बहू नेहा से कहा कि तुम्हारा ससुर बहुत राजनीति करता है। उसकी शिकायत की वजह से वह दो साल जेल काटकर आया है। इसके अलावा बदमाश ने कहा कि एक साल पहले तुम्हारे देवर की कानपुर में दुर्घटना में मौत हो गई थी। तुम्हारे ससुर नहीं सुधरे तो यही दुर्दशा तुम्हारे पति की भी होगी। बदमाश का चेहरा खुला हुआ था और बेखौफ अंदाज में वह यह भी कहता रहा कि पहचान लो मुझे। यह बात उसने कई बार दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, श्रेयांश ने बताया कि उसने कभी किसी की शिकायत नहीं की। अब बदमाश शिकायत करने की बात क्यों कह रहा था, इसकी उसे जानकारी नहीं है।
बिजली कर्मियों की हड़ताल की वजह से गांव में लाइट नहीं थी। श्रेयांश के घर में दाखिल हुए बदमाशों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर घर खंगाला। घटना के बाद पुलिस ने श्रेयांश जैन की शिकायत पर सात-आठ अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद पहुंचे पुलिस अधिकारियों के समक्ष पीड़ित श्रेयांश जैन ने गांव के पूर्व प्रधान पर संदेह जताया। गुरसराय थाने के थानाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व प्रधान रवींद्र सिंह जूदेव को थाने बुलाया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, श्रेयांश और उनके बेटे संदीप को दोपहर में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
राहुल सोनी हत्याकांड के खुलासे की मांग
झांसी। डकैती की घटना के बाद ग्राम खैरा नुनार पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह से एक साल पहले गुरसराय में हुए हत्याकांड में मारे गए राहुल सोनी के परिजन मिले। बता दें कि सराफा कारोबारी नरेश सोनी के पुत्र राहुल सोनी की एक साल पहले गुरसराय में हत्या हो गई थी। पुलिस अब तक इसका खुलासा नहीं कर पाई है।

किसान के घर 64 लाख की डकैती डाली थी
झांसी। दस दिन पहले होली की रात बदमाशों ने टोड़ीफतेहपुर थाना इलाके के ग्राम ढुरवई में किसान श्रवण कुमार बाजपेयी के घर 64 लाख की डकैती डाली थी। इस घटना में शामिल बदमाशों की संख्या आठ थी और उन्होंने श्रवण कुमार के हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसकर जमीन पर उलटा लिटा दिया था। ठीक इसी अंदाज में बदमाशों ने गुरसराय के ग्राम खैरो नुनार में श्रेयांश जैन के यहां घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed