फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The king of Orchha had built a temple at the birthplace of Shri Krishna.

Jhansi News: ओरछा के राजा ने कराया था श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर मंदिर का निर्माण

Sun, 25 Aug 2024 05:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
The king of Orchha had built a temple at the birthplace of Shri Krishna.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड में कृष्ण भक्ति की परंपरा सदियों पुरानी है। यहां के आम जनमानस से लेकर राजा-रजवाड़े तक भगवान कृष्ण के भक्त रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चार सौ साल पहले ओरछा के राजा वीर सिंह जूदेव ने मथुरा में कृष्ण जन्मस्थान पर भव्य मंदिर का निर्माण कराया था। बाद के दिनों में औरंगजेब ने इसे ध्वस्त करा दिया था।
रामराजा सरकार के बुंदेलखंड में कृष्ण भक्ति भी खूब होती है। यही वजह है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रौनक पूरे बुंदेलखंड में नजर आती है। गांव-गांव का माहौल कृष्णमय हो जाता है। जगह-जगह झांकियां सजाई जाती हैं और हर ओर नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गूंज सुनाई देती है। इसी से प्रभावित होकर शील प्रभुपाद झांसी में इस्कॉन की स्थापना करने वाले थे लेकिन भवन न मिल पाने की वजह से उनकी मंशा पूरी नहीं हो पाई थी। ओरछा के राजा वीर सिंह बुंदेला ने सन 1618 में मथुरा में श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर भव्य मंदिर का निर्माण कराया था। मंदिर के निर्माण पर तब 33 लाख रुपये खर्च किए गए थे। कहा जाता है कि मंदिर इतना भव्य और ऊंचा था कि वह आगरा तक से नजर आता है। लेकिन औरंगजेब के शासनकाल में मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया था। इसका उल्लेख वीर सिंह बुंदेला के दरबारी वीर मैत्रेय की पुस्तक प्रतिष्ठा प्रकाश में भी मिलता है।
विज्ञापन


ओरछा के राजा वीर सिंह बुंदेला बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के थे। उन्होंने अयोध्या में भी मंदिर का निर्माण कराया था। इसके अलावा, मथुरा में भी श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर उन्होंने भव्य मंदिर का निर्माण कराया था। इतिहास में इसका उल्लेख मिलता है। - डा. पीके अग्रवाल, सेवानिवृत्त आईएएस और लेखक
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed