फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The killer ran away after dodging the police, was caught a day later

पुलिस को चकमा देकर भागा हत्यारोपी, एक दिन बाद हत्थे चढ़ा

Sun, 31 Jul 2022 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The killer ran away after dodging the police, was caught a day later
झांसी। जेल से न्यायालय पेशी पर गया हत्यारोपी बृहस्पतिवार को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। अगले दिन उसे पुलिस पकड़ पाई। इस मामले में लापरवाही सामने आने पर एक कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस शुरुआत से इस मामले को दबाए रही।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाना इलाके के डगरिया गांव निवासी हीरा खान पर 2013 में गैर इरादतन हत्या व एससी /एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में वह जिला कारागार में निरुद्ध था। बृहस्पतिवार को उसे अन्य अस्सी बंदियों के साथ जेल से न्यायालय पर पेशी पर लाया गया था। न्यायालय परिसर में बने हवालात से निकालकर सिपाही गोपाल सिंह उसे कोर्ट में पेश करने के लिए ले गया था। यहां से वह सिपाही को चकमा देकर भाग गया था। इसकी जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। तेजी से उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी। वह अगले दिन शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ पाया। हालांकि, इस दरम्यान पुलिस पूरे मामले को दबाए रही। आरोपी के पकड़े जाने के बाद नवाबाद थाने में लाइन में तैनात उप निरीक्षक रामचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने आरक्षी गोपाल व चकमा देकर भागे बंदी हीरा खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed