{"_id":"624b1d0b52cc757c7857bc82","slug":"the-issue-of-drinking-water-crisis-resonated-in-front-of-the-minister-of-jal-shakti-jhansi-news-jhs2179892171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल शक्ति मंत्री के सामने गूंजा पेयजल संकट का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल शक्ति मंत्री के सामने गूंजा पेयजल संकट का मुद्दा
विज्ञापन
झांसी। सर्किट हाउस में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के सामने भाजपा विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र के पेयजल संकट का मामला उठाया। विधायकों ने कहा कि गर्मियां शुरू होते ही कई क्षेत्रों में पानी का टोटा हो गया है। अभी इसे ठीक नहीं किया गया तो आगे आने वाले समय में हालात बिगड़ जाएंगे। इस पर मंत्री ने तुरंत मंडलायुक्त से समाधान करने के लिए कहा। बोले कि शासन स्तर से जो समस्याएं हल होनी हैं, वो भी बताएं।
सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि 600 करोड़ की अम्रुत योजना के पहले फेज का काम पूरा हो चुका है। मगर 300 करोड़ के दूसरे फेज का काम बेहद सुस्त गति से चल रहा है। यदि इसी रफ्तार से काम होता रहा तो निर्धारित समय में ये योजना पूरी नहीं हो पाएगी। इसके अलावा विधायक ने तीन साल से टैंकर संचालकों का बकाया भुगतान कराने की भी मांग की। गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने कहा कि गरौठा, गुरसरांय और एरच के कुछ वार्डों में पेयजल की किल्लत है। तत्काल इस समस्या का निदान कराया जाए। टैंकरों से ग्रामीण इलाकों में पानी की आपूर्ति कराई जाए। विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि गांवों की कुछ परियोजनाएं जर्जर हालात में हैं। भूजल से इन्हें पानी नहीं मिल पा रहा है। हर घर जल योजना में इन्हें जोड़ा जाए। उन्होंने बरुआसागर में पेयजल संकट की भी जानकारी दी। मऊरानीपुर विधायक रश्मि आर्या ने रानीपुर, कटेरा समेत अन्य इलाकों में जल संकट के बारे में बताया। विधायकों की बात सुनने के बाद जल शक्ति मंत्री ने मंडलायुक्त डॉ. अजय शंकर पांडेय से समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। बैठक में मंत्री ने कहा कि 15 मई से झांसी में 1028 तालाब भरने के लिए स्थलीय निरीक्षण कर कार्ययोजना बनाकर भिजवाएं। बरसात से पहले आर्सेनिक और संचारी रोगों से प्रभावित गांव में प्राथमिकता के आधार पर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति करें।
ढुलमुल रवैये वाले अफसरों की शिकायत
पेयजल समस्या दूर करने में ढुलमुल रवैया अपनाने वाले जल संस्थान, जल निगम के कुछ अधिकारियों की जनप्रतिनिधियों ने जल शक्ति मंत्री से शिकायत की। मंत्री ने कहा कि अगर कोई काम में शिथिलता बरतेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मिलने वालों का लगा रहा तांता
मंत्री बनने के बाद पहली बार झांसी आए स्वतंत्रदेव सिंह से मिलने वालों का तांता लगा रहा। मेयर रामतीर्थ सिंघल, जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, अमित सिंह जादौन, चित्रा सिंह, पार्षद सुशीला दुबे, अपर्णा दुबे, राकेश पाल, अमर सिद्ध, लाखन सिंह आदि ने उनसे मुलाकात की।
नवरात्र पर पीतांबरा माई के सामने टेका मत्था
नवरात्र पर सोमवार को सुबह स्वतंत्रदेव सिंह ने दतिया में पीतांबरा माई के दर्शन किए। मत्था टेककर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद एरच में माता डिकौली के भी दर्शन किए।