फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The interests of the Sen community and backward classes are safe in BJP: District President

सेन समाज एवं पिछड़ा वर्ग का हित भाजपा में सुरक्षित : जिलाध्यक्ष

Fri, 04 Apr 2025 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The interests of the Sen community and backward classes are safe in BJP: District President
रानीपुर। राष्ट्रीय सर्वसेन समाज संगठन के बुंदेलखंड प्रभारी संतोष कुमार सेन व ग्रामीण जिलाध्यक्ष दीपू सेन के नेतृत्व में क्षेत्रीय सेन समाज ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल से भेंट की तथा जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर सम्मान किया। उन्हें जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कहा कि सेन समाज एवं सभी पिछड़ा वर्ग का हित भाजपा में पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने सेन समाज को आश्वासन दिया कि यदि सेन समाज की कोई समस्या हो तो उन्हें बताएं। समस्या का प्राथमिकता के तौर पर समाधान किया जाएगा। राष्ट्रीय सर्वे सेन समाज संगठन के बुंदेलखंड प्रभारी संतोष सेन द्वारा समाज के उत्थान एवं विकास के लिए उन्हें अवगत कराया। इस अवसर पर सेन समाज के संरक्षक आसाराम सेन, मनोहर सेन पचौरा, दामोदर सेन, पार्षद तेजसिंह सेन, बृजेश सेन पठा, रामकृपाल सेन, अखिलेश सेन, गौरव सेन, अनिल सेन, भूपेश सेन, प्रिंस सेन, दीपक सेन, रामरट उपस्थित रहे।
विज्ञापन




यज्ञ ब्रह्म का स्वरूप है, इससे देवता प्रसन्न होते हैं : शास्त्री
रानीपुर। बाजार के चऊदा कॉलोनी में नवनिर्मित श्रीराधा-कृष्ण बलदाऊ जी साहू समाज मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सुबह के समय विधि-विधान के साथ यज्ञाचार्य के द्वारा वैदिक कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। पांचकुंडीय महायज्ञ में आहुतियां दी जा रही हैं। यज्ञ में साहू समाज के लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं शास्त्री के द्वारा वेद मंत्रों के साथ वैदिक कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। यज्ञाचार्य लवकुश शास्त्री ने कहा कि यज्ञ ब्रह्म का स्वरूप है। इससे देवता प्रसन्न होते हैं। जहां यज्ञ होता है वहां देवता पदार्पण करते हैं। यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। यज्ञ आत्मा से परमात्मा को मिलाने का कर्म है। हम जिस धर्म का पालन कर रहे हैं वह भी एक यज्ञ है। मनुष्य को अपने जीवन में धर्म का पालन करते हुए याज्ञिक कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए। मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के तहत यज्ञाचार्य ने विभिन्न वास कराए। यज्ञ में सम्मिलित होकर मुख्य रूप से निशा, राकेश, सोनम, मनोज, रोशनी, प्रमोद, मोनिका, मनोज, उमा, संतोष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed