{"_id":"68094579daab0c9f830bc160","slug":"the-inspector-who-got-the-post-a-few-hours-before-the-transfer-of-ssp-is-restless-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-540063-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: एसएसपी के तबादले से चंद घंटे पहले चौकी पाने वाले दरोगा बेचैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: एसएसपी के तबादले से चंद घंटे पहले चौकी पाने वाले दरोगा बेचैन
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। निवर्तमान एसएसपी सुधा सिंह ने तबादले से चंद घंटे पहले 13 दरोगाओं को इधर-उधर कर दिया। कई दरोगाओं के हाथ अहम चौकियों की कमान आ गई लेकिन, इसके चंद घंटे बाद एसएसपी का तबादला हो गया। अब नए कप्तान के आने से नए-नए बने चौकी इंचार्ज समेत पिछले सप्ताह बने थानेदार भी बेचैन हैं। यह सभी अब दोबारा से कसौटी में कसे जाने की संभावना से परेशान हैं। कई को चौकी और थाने छिन जाने का खतरा दिख रहा है।मंगलवार देर-रात निवर्तमान एसएसपी ने 13 दरोगाओं को इधर-उधर कर दिया था। इनमें प्रभारी पैरवी सेल प्रदीप कुमार को विश्वविद्यालय चौकी, गौरव कुमार को मसीहागंज, नकुल सिंह को चमनगंज, दीपक कुमार धामा को ग्वालियर रोड, मोहित राणा को ग्रासलैंड, दीपक तोमर को देवरी, राहुल सिंह को हंसारी जैसी अहम चौकियां मिलीं। इसी तरह, 17 अप्रैल को नवाबाद निरीक्षक के तौर पर संतोष अवस्थी, मऊरानीपुर में विद्यासागर सिंह समेत दरोगा अजमेर सिंह भदौरिया को बबीना थाने का चार्ज दिया गया था। 10 अप्रैल को भी इलाइट, जेल समेत कई चौकियों में व्यापक बदलाव किए गए थे। निरीक्षक राजेश पाल अभी कुछ दिनों पहले ही कोतवाल बनाए गए हैं। थाने एवं चौकियों में फेरबदल के कुछ ही दिनों बाद एसएसपी का तबादला हो जाने से नई-नई चौकी पाए दरोगा एवं थानेदार परेशान हैं। काफी इंतजार के बाद इनको किसी तरह चौकी एवं थाने मिल सके थे, अब उनको खतरा सता रहा है कि नए कप्तान के आने से उनको फिर नई कसौटी पर कसा जाएगा। कई थानेदारों ने नए कप्तान से अपने सूत्र भी तलाशने शुरू कर दिए। ब्यूरोआ