फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The girl was crying bitterly among the co-passengers in the coach

कोच में सह यात्रियों के बीच फफक - फफककर रो पड़ी थी युवती

Sun, 13 Feb 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The girl was crying bitterly among the co-passengers in the coach
झांसी। पैंट्रीकार में दुष्कर्म की घटना के बाद कोच में पहुंची युवती फफक - फफककर रो पड़ी। इससे वहां मौजूद अन्य यात्रियों का ध्यान उस पर गया। जब उसने आपबीती बताई तो सभी के होश उड़ गए। सह यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे के कंट्रोल रूम को दी। तब कहीं जाकर हरकत में आई जीआरपी ने आरोपी को दबोचा।
विज्ञापन

कर्नाटका संपर्क क्रांति के ए-2 एसी कोच में बगैर टिकट यात्रा कर रही युवती को पैंट्रीकार का मैनेजर मुरैना निवासी भूपेंद्र सिंह (25) बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। लेकिन, वहां ले जाकर युवक के सुर एकदम बदल गए। पैंट्रीकार के स्टोर में ले जाकर मैनेजर ने युवती के साथ तकरीबन एक घंटे तक मनमानी की। विरोध करने पर युवती को ट्रेन से फेंकने की धमकी दी, जिससे वो शांत हो गई। घटना के बाद युवती वापस उसी कोच में पहुंच गई और निढाल होकर फर्श पर बैठ गई। उसने अपने आप को संभालने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसकी आंखों से आंसू फूट पड़े और वो चीख-चीखकर रोने लगी। तब वहां मौजूद सह यात्रियों का ध्यान उस पर गया। युवती ने रूंधे गले से अपनी आपबीती सुनाई। इससे सभी के होश उड़ गए। सह यात्रियों ने युवती को ढांढस बंधाया और घटना की जानकारी रेल प्रशासन को दी। जानकारी मिलने पर भोपाल में जीआरपी पहुंच गई और युवती को उतारकर थाने लाया गया। शिनाख्त के लिए पैंट्रीकार में सवार दो यात्री समेत सभी चौदह लोगों को भी उतार लिया गया था। लेकिन, इनमें आरोपी नहीं था, जिसे बाद में झांसी स्टेशन पर दबोचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed