फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The floor of the indoor stadium of Bundelkhand University was uprooted.

Jhansi News: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम की फर्श उखड़ी

Mon, 10 Aug 2026 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
The floor of the indoor stadium of Bundelkhand University was uprooted.
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में करीब दो दशक पुराने इंडोर स्टेडियम की बदहाल होती व्यवस्था अब खिलाड़ियों के अभ्यास में बाधा बनने लगी है। इंडोर स्टेडियम के फर्श की प्लाई उखड़ गई है। फर्श के क्षतिग्रस्त होने से खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों के साथ ही आसपास के खिलाड़ी भी यहां बैडमिंटन का अभ्यास करने पहुंचते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय का इनडोर स्टेडियम शहर के प्रमुख इंडोर खेल स्थलों में शामिल है। यहां बैडमिंटन कोर्ट के साथ टेबल टेनिस, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल की सुविधा उपलब्ध है। विश्वविद्यालय खुद इस इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की क्षमता का उल्लेख करता है।
विज्ञापन

-मामले को संज्ञान में ले लिया गया है। इंडोर स्टेडियम की प्लाई को जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो।- राजीव बबेले ,विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षण संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed