फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The first fast of Ramadan will last for 13 hours and 20 minutes.

Jhansi News: 13 घंटा और 20 मिनट का होगा रमजान का पहला रोजा

Fri, 08 Mar 2024 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
The first fast of Ramadan will last for 13 hours and 20 minutes.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। चांद का दीदार होने पर 12 अथवा 13 मार्च को रमजान का पहला रोजा होगा। रमजान का पहला रोजा 13 घंटा और 20 मिनट का होगा। जबकि इस बार आखिरी रोजा 13 घंटा और 52 मिनट का होगा। इस तरह पहले और आखिरी रोजे में 32 मिनट का ही फर्क होगा।

रमजान के चांद का दीदार होते ही इबादतों का सिलसिला शुरू होगा। आसमान में रमजान का चांद नजर आते ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा होगी। इसके साथ ही सहरी और इफ्तार का सिलसिला भी शुरू होगा। रमजान के टाइम टेबल कैलेंडर के मुताबिक पहली सहरी का वक्त सुबह पांच बजकर पांच मिनट पर खत्म होगा। वहीं इफ्तार शाम छह बजकर 25 मिनट पर होगा। जबकि आखिरी रोजे की सहरी चार बजकर 32 मिनट पर खत्म होगी और इफ्तार छह बजकर चालीस मिनट पर होगा। रमजान का पाक महीना नजदीक आते ही मुस्लिम घरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। इसके साथ ही सहरी और इफ्तार में उपयोग में आने वाले खाद्य उत्पादाें की खरीदारी भी शुरू कर दी गई है। वहीं घरों और मस्जिदों में साफ सफाई का दौर भी शुरू हो गया है। मुफ्ती साबिर कासमी ने बताया की रमजान के रोजे का वक्त कम हो या ज्यादा इससे सबाव पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। रोजा सेहत को तंदुरुस्ती अता करता है। इसके साथ ही एक फर्ज भी अदा हो जाता है। राेजा बेहतरीन इबादतों में शुमार है। रोजेदार रोजा रखकर ज्यादा से ज्यादा इबादत करें। रोजेदार की दुआ जाया नहीं जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed