फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The evening of Jalvihar Mahotsav was dedicated to children

Jhansi News: बच्चों के नाम रही जलविहार महोत्सव की शाम

Fri, 12 Sep 2025 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The evening of Jalvihar Mahotsav was dedicated to children
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रानीपुर। नगर पंचायत की ओर से आयोजित मेला जलविहार महोत्सव के तहत नवीन सब्जी मंडी स्थित मंच पर एक शाम बच्चों के नाम कार्यक्रम हुआ, जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एमएलसी बाबूलाल तिवारी ने किया। अध्यक्षता नगर पंचायत चेयरमैन मीना अयोध्या प्रसाद खरका ने की। आगंतुक अतिथि ओमप्रकाश गुप्ता, भैयाजी, बालमुकुंद अग्रवाल, सुधीर बाजा, हिमांशु राय, मंजूर अहमद मंसूरी, राजाराम कुशवाहा, मणींद्र राय व पं. अरुण चौधरी का आयोजन कमेटी ने स्वागत किया। इस दौरान एमएलसी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सामाजिक समरसता देखने को मिलती है। चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहा कि हमारे नगर पंचायत के पार्षदों, कर्मचारी व नगर के लोगों ने आयोजन में भरपूर सहयोग दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने शिव तांडव नृत्य, गीत, भाषण, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी आदि प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पार्षद रामकुमार बमोरिया, कमलदीप राय, मोनू अग्रवाल, हरिकांत झा, हरचरन खरका, चंद्रशेखर अमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed