फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The door of new Jhansi will open in Karari, land will be purchased

Jhansi News: करारी में खुलेगा नए झांसी का द्वार, खरीदी जाएगी भूमि

Tue, 21 Jan 2025 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
The door of new Jhansi will open in Karari, land will be purchased

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो झांसी। एक हजार एकड़ में बसाए जा रहे नए झांसी के करारी में जहां से प्रवेश द्वार खुलना है, अब वहां की जमीन की भी खरीद जेडीए शुरू करेगा। इस भूमि के पास से गुजर रही सड़क राजस्व नक्शे में दर्ज न होने से सर्किल रेट तय नहीं हो पाया था। अब दरें तय हो गई हैं। अब 200 करोड़ से शेष 500 एकड़ जमीन की खरीद होगी।2023 में हुई जेडीए बोर्ड की बैठक में नया झांसी बसाने की मंजूरी मिली थी। शुरुआत में करारी, रुंदकरारी और अंबावाय में 512 एकड़ में नया शहर बसाया जाना था। 2024 में नए शहर का दायरा बढ़ाकर एक हजार एकड़ करने का निर्णय लिया गया। इसी बीच, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के गठन को सरकार की मंजूरी मिल गई। फिर अंबावाय क्षेत्र बीडा के अधीन आ गया। ऐसे में करारी और रुंदकरारी में ही नया शहर बसना है। जमीन की खरीद के लिए शासन और जेडीए दोनों को 50-50 फीसदी धनराशि खर्च करनी है। पिछले साल शासन ने 90 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी थी। इतना ही पैसा लगाकर जेडीए ने जमीन की खरीद शुरू कर दी। अब तक 500 एकड़ भूमि की खरीद हो गई है। नए शहर का द्वार करारी में खुलना है। लेकिन, इस भूमि के पास से गुजरी सड़क राजस्व नक्शे में दर्ज नहीं थी। अब उसे शामिल करके सर्किल रेट तय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed