{"_id":"58c447774f1c1bdf18dc4bac","slug":"the-doctor-s-house-was-set-up-by-fire-brigade-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर के घर आग लगाने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर के घर आग लगाने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
डाक्टर के घर आग लगाने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास कालोनी में पिछले सप्ताह एक डाक्टर के घर आग लगाकर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने कैलाश तिवारी नामक युवक को गिरफ्तार किया है। इसकी योजना उसने एक साउथ की फिल्म देखकर बनाई थी, जिसका हीरो डाक्टर - इंजीनियर को धमकाकर उनसे पैसे वसूलता था और उन पैसों से अपना व्यापार शुरू कर बड़ा आदमी बन जाता।
पांच मार्च की रात सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के संगम विहार में रहने वाले डा. अजहर सिद्दीकी के घर कांच की बोतल में पेट्रोल भरने के बाद उसमें आग लगाकर फेंकी गई थी। इससे घर में रखी बाइक व कार जल गई थी। घटना के दो दिन बाद डाक्टर के पास फोन आया, जिसमें एक युवक ने बताया कि इस घटना को किसने अंजाम दिया, इसकी उसे पूरी जानकारी है। उन्हें दो लाख रुपये दे दो, वरना वह लोग खून की होली खेलेंगे। इसकी सूचना डाक्टर ने पुलिस को दी। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम कैलाश तिवारी है और वह बांदा का रहने वाला है। वह यहां अपनी चचेरी बहन के यहां पठौरिया मुहल्ले में रहता है। युवक ने अपनी नौकरी लगवाने के लिए एक व्यक्ति को पंद्रह हजार रुपये दिए थे, परंतु नौकरी नहीं लगी। लेकिन, वह अपने पिता से झूठ बोलता रहा कि वह एक बैंक में नौकरी कर रहा है और अठारह हजार रुपये महीने तनख्वाह मिलती है। जबकि, वह मेडिकल के बाहर चाय की दुकान खोले हुए था, परंतु दुकान नहीं चली। इस पर उसने एक साउथ की फिल्म को देखकर उक्त घटना को अंजाम देने की योजना बनाई। लेकिन, वह अपने प्लान में कामयाब होने के पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
मरीज बनकर किया था फोन
पैसा वसूली का प्लान बनाते ही युवक ने साइकिल से शहर की बड़ी कालोनियों के चक्कर काटने शुरू कर दिए थे। इसी दौरान उसे डाक्टर का घर दिखाई दिया, जिस पर नेम प्लेट लगी हुई थी। घर के पास ही एक बोर्ड पर डाक्टर का नाम व फोन नंबर भी लिखा था। नंबर की पुष्टि करने के लिए पहले युवक ने डाक्टर को मरीज बनकर फोन किया। नंबर की पुष्टि होने के बाद घटना को अंजाम दिया।