फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The dilapidated Month-Shahpur road has become the cause of accidents

Jhansi News: जर्जर मोंठ-शाहपुर मार्ग बना हादसों का सबब

Sun, 20 Jul 2025 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The dilapidated Month-Shahpur road has become the cause of accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। मोंठ से शाहपुर को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग आजकल पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गया है। करीब 20 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
यह मार्ग क्षेत्रीय लोगों के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज जाने वाले छात्रों, व्यापारियों और किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण है, लेकिन सड़क की हालत ऐसी है कि दोपहिया वाहन चालकों को संतुलन बनाकर चलना तक मुश्किल हो रहा है। बारिश के मौसम में यह गड्ढे जल भराव से और खतरनाक हो जाते हैं, जिससे कई बार वाहन फिसलकर गिर जाते हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर कई क्रशर प्लांट स्थित हैं, जिनसे प्रतिदिन सैकड़ों ओवरलोड वाहन गुजरते हैं। भारी वाहनों की निरंतर आवाजाही और लोड की अधिकता ने सड़क की सतह को उखाड़ दिया है। कई जगहों पर तो सड़क पूरी तरह समाप्त हो चुकी है और केवल कीचड़ व पत्थर ही नजर आते हैं। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। इसी मार्ग पर भरोसा ओवरब्रिज के पहले सड़क के बीचोबीच भी एक बड़ा गड्ढा हो गया है। आए दिन दो पहिया वाहन चालक उसमें गिरकर घायल हो रहे हैं। दूर से वह दिखाई नहीं देता है। पास पहुंचने पर अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक सवार अपना संतुलन खो देते हैं और गड्ढे में गिरकर घायल हो जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरोसा गांव के समाजसेवी आशुतोष तिवारी, अंकित राजपूत, हिमांशु यादव, सुमित उपाध्याय, राजीव बुधौलिया, अजय, अखिलेश, राजू, वीरेंद्र सहित अनेक ग्रामीणों ने सड़क सही कराए जाने की मांग की है।

0000
सड़कों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। सड़क को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा रहे। - अवनीश तिवारी, उप जिलाधिकारी, मोंठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed