फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The crown adorned the head of Hariyali Queen, there was a lot of competition

हरियाली क्वीन के सिर सजा ताज, खूब हुईं प्रतियोगिताएं

Fri, 13 Aug 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
The crown adorned the head of Hariyali Queen, there was a lot of competition
झांसी। बृहस्पतिवार को विभिन्न संगठनों, कॉलोनियों में हरियाली तीज मनाया गया। इस दौरान हरियाली क्वीन चुनी जाने वाली महिला को ताज पहनाया गया। वहीं, खूब प्रतियोगिताएं भी हुईं।
विज्ञापन

रायल सिटी स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रांगण में कालोनी की महिलाओं ने धूमधाम से हरियाली तीज मनाई। इस दौरान हरी साड़ियों और हरी चूड़ियों के श्रृंगार के साथ महिलाओं ने श्रीकृष्ण और राधारानी के रूप में रासलीला की। महिलाओं ने ढोल-मंजीरे के साथ भजन प्रस्तुत किए। रासलीला के दौरान ज्योति ने भगवान कृष्ण का रूप रखा तो सुषमा ने राधारानी के रूप में शृंगार किया। इस दौरान महिलाओं ने आपस में इत्र और फूलों की होली भी खेली। इस मौके पर संगीता परिहार, सुषमा रिछारिया, शोभा अग्रवाल, ऊषा व्यास, रश्मि सिंह, रागनी ख्यानी, आशा शर्मा, सीमा गौतम, निशि अग्रवाल, प्रियंका राम, निशा शर्मा, कल्पना मिश्रा, प्रीति खरया, सुधा पचौरी, रश्मि गुप्ता, रजनी शर्मा, मोनिका शिवानी, दीपा अग्रवाल, अर्थना शुक्ला, तारा यादव, ज्योति शर्मा, संजना चौधरी, किरन राय, नीलम अग्रवाल, पूजा शर्मा, सारिका श्रीवास्तव आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ने हरियाली तीज क्वीन प्रतियोगिता के अलावा फोटो पहचानो प्रतियोगिता व अन्य खेलों का आयोजन किया। इस दौरान कल्पना अग्रवाल हरियाली तीज चुनी गईं। जबकि, अल्पना जैन दूसरे, सुरेखा जायसवाल तीसरे स्थान पर रहीं। फोटो पहचानो प्रतियोगिता में रश्मि जाम्ब पहले, नीलम नगरिया दूसरे, स्नेहलता गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। अन्य प्रतियोगिताओं में रश्मि ने पहला, राधा अग्रवाल ने दूसरा, बबीता जैन ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि प्रांतीय महिला संयोजिका इंदिरा गुप्ता, कृति शर्मा, अनुराधा गुप्ता, कल्पना अग्रवाल, मधु मोदी, निशा गर्ग, सुनीता अग्रवाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय एंक्लेव कॉलोनी में महिलाओं ने हरियाली तीज धूमधाम से मनाई। इस दौरान सेल्फी प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। नीतू सोनी, अदिति, मोनिका, डॉ. मधु, ज्योत्सना, शालिनी, पूजा, नीतू, हेमा, किरन मौजूद रहीं। प्रीति गुप्ता ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed