फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The couple cheated the railway employee and swindled Rs 30 lakh from him

Jhansi News: रेलकर्मी से धोखाधड़ी करके दंपती ने ठग लिए तीस लाख

Wed, 03 Sep 2025 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The couple cheated the railway employee and swindled Rs 30 lakh from him
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। कोतवाली के अंदर दतिया गेट निवासी दीपक त्रिपाठी ने धोखाधड़ी के आरोप में दंपती समेत चार के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दीपक ने पुलिस को बताया कि वह रेलवे में ओएस है। उसकी पत्नी माला की जान पहचान नंदनपुरा के कृष्णा इन्क्लेव निवासी स्वाति भार्गव से है। स्वाति ने बताया था कि उसके पति अजय सिद्धि विनायक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। दीपक पर तीस लाख का ऋण है। स्वाति का कहना था कि वह उसे कम ब्याज पर ऋण दिला देगी, जिससे वह पुराना ऋण चुकता दे। इससे उसे फायदा होगा। दपंती की बातों में आकर दीपक ने वर्ष 2022 में स्वाति को सारे कागजात थमा दिए। आरोप है दंपती ने 30 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कराने के बाद गुपचुप तरीके से अपनी कंपनी के खाते में आरटीजीएस करा लिया। कई माह बाद उसे धोखाधड़ी का पता चला। शिकायत पर आरोपी दंपती उसे झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी देने लगे। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक दीपक की तहरीर पर दंपती समेत दतिया गेट बाहर निवासी राकेश तिवारी एवं अज्ञात बैंक कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed