फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The councilors were upset due to lack of hearing, they heard the officers very well in the WhatsApp group itself

सुनवाई न होने से बिफरे पार्षद, व्हाट्स एप ग्रुप में ही सुनाई अफसरों को खरी-खरी

Thu, 23 Jun 2022 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
The councilors were upset due to lack of hearing, they heard the officers very well in the WhatsApp group itself
झांसी। नवागत नगर आयुक्त पुलकित गर्ग ने पार्षदों की शिकायतों की तत्काल सुनवाई के लिए अलग से एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाया था लेकिन, ग्रुप में शिकायतें दर्ज कराने के बाद भी हल न निकलने से तमाम पार्षद बिफर उठे। उन्होंने व्हाट्स एप ग्रुप में ही अफसरों को जमकर खरी-खरी सुनाकर ग्रुप से लेफ्ट हो जाने की बात लिखी है।
विज्ञापन

नवागत नगर आयुक्त के कार्यभार संभालने के बाद पार्षद अपनी शिकायत लेकर उनके पास पहुंचे थे। पार्षदों का कहना था कि उनके शिकायती पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं होती। डाक में जो पत्र दिए जाते हैं वह भी गुम हो जाते हैं। इन शिकायतों को देखते हुए नगर आयुक्त ने तुरंत पार्षदों के लिए एक व्हाट्स एप ग्रुप बना दिया। नगर आयुक्त इस ग्रुप के खुद एडमिन हैं। उन्होंने पार्षदों से शिकायत इस ग्रुप में साझा करने की बात कही लेकिन, पार्षदों का कहना है कि यह ग्रुप महज तीन-चार दिन बाद ही फुस्स हो गया। अब उसमें शेयर की गईं शिकायतें तक नहीं देखी जाती हैं। गोदूं कंपांउड से पार्षद प्रतिनिधि गोकुल दुबे ने मार्ग प्रकाश, अवैध कब्जा एवं गंदगी संबंधी शिकायतों की सुनवाई न होने पर बुधवार को अफसरों को जमकर खरी-खरी सुनाई। दूसरे पार्षदों ने भी पार्षद प्रतिनिधि की बात का समर्थन करते हुए सुनवाई न होने की बात कहते हुए गहरी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed