फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The cost of electricity, the price will be

जितनी बिजली खर्च, उतना देना होगा दाम

Sun, 14 Aug 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी Updated Sun, 14 Aug 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
The cost of electricity, the price will be
जितनी बिजली खर्च, उतना देना होगा दाम - फोटो : demo pic
झांसी/पारीछा। राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष देश दीपक वर्मा ने कहा कि लोगों को अब जितनी बिजली मिलेगी, उतने दाम देने होंगे। घंटों के हिसाब से बिजली बिलों के भुगतान को जोड़ने का प्रयास चल रहा है। एडवांस पेमेंट पर उपभोक्ता को छूट के साथ-साथ अतिरिक्त रकम पर आठ से दस प्रतिशत ब्याज मिलेगा। उन्होंने यह बात पारीछा थर्मल पावर में पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में जलस्तर के हिसाब से दो, तीन और पांच किलोवाट के कनेक्शन भी कराए जा सकते हैं। यहां ट्यूबवेल कनेक्शन पर 160 रुपये प्रति हार्सपावर से विद्युुत बिल लिया जाता था, जिसे अब घटाकर 100 रुपये प्रति हार्सपावर कर दिया गया है। यह योजना अगस्त से लागू हो गई है। उन्होंने कहा कि बिलों को सरल करने पर विचार चल रहा है, जिससे उपभोक्ता बिल समझ सके।
विज्ञापन


उपभोक्ता अपनी बिल संबंधी शिकायत उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग को भेज सकता है। बुंदेलखंड में शासन द्वारा 18 से 22 घंटे बिजली देने के दावे पर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हो रहा है, तो इसकी शिकायत की जाए। उन्होंने बताया कि अब बिजली की मांग व सप्लाई का अंतर 14 फीसदी से घटकर 2.5 प्रतिशत रह गया है। एक साल में यह कमी भी पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद कर दी जाएंगी 110 एमवी की इकाइयां
विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि पारीछा थर्मल पावर प्रोजेक्ट की 110 मेगावाट की दो इकाइयों का समय पूरा हो गया है। इस कारण इन इकाइयों में आमदनी से ज्यादा पैसा खर्च हो रहा है। अब ये इकाइयां बंद कर दी जाएंगी। इनकी जगह पर नई बड़ी यूनिट लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इससे पारीछा थर्मल पावर के उत्पादन की कमी को दूर कर अधिक उत्पादन दिया जाएगा। इस दौरान मुख्य अभियंता इं. अखिलेश कुमार सिंह, महाप्रबंधक पारीछा इं. जीपी वर्मा, इं. अरुण कुमार, इं. ओपी मौर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed