फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The construction of the university's women's hostel will be investigated, a committee is formed

Jhansi News: विवि के महिला छात्रावास के निर्माण की होगी जांच, कमेटी गठित

Thu, 04 Sep 2025 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The construction of the university's women's hostel will be investigated, a committee is formed
अलग-अलग फ्लोर की जांच करेंगी कमेटियां, जीआईसी चकारा की भी होगी जांच
विज्ञापन

डीएम ने विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक में कसे पेच
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। 50 लाख रुपये और इससे अधिक लागत की परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में 200 बेड महिला छात्रावास के निर्माण कार्य की जांच के लिए कमेटी गठित करने के आदेश दिए। साथ ही महिला छात्रावास के प्रत्येक फ्लोर की जांच अलग-अलग टीमें करेंगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था के राजकीय इंटर कॉलेज चकारा के पुनर्निर्माण के कार्यों की जांच के आदेश भी दिए।
जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यों में लगीं कार्यदायी संस्थाओं को आड़े हाथों लिया। अनुबंध के मुताबिक, निर्धारित तिथि तक कार्य पूरा न करने वाली सभी संस्थाओं को नोटिस जारी किया। डीएम ने यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को बीकेडी से ग्वालियर रोड तक की सड़क को जल्द से जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को टेकअप करते हुए मरम्मत करवाएं। उन्होंने सत्यापन अधिकारियों से सड़कों की गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा। कचीर-मझगवाॅ (राठ-गरौठा) के मध्य धसान नदी पर सेतु पहुंच मार्ग के कार्य को सेतु निगम को शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा अलंकार प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन हाईस्कूल भवन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 28 हाईस्कूल निर्माण के सापेक्ष 14 हाईस्कूल पूर्ण हो गए हैं, जिन्हें हैंडओवर करते हुए अध्यापन कार्य प्रारंभ हो गया है। उन्होंने 11 हाईस्कूल के कार्य जल्द पूरा करने को कहा। सिडको की ओर से कराए जा रहे हाईस्कूल और इंटर कालेज के भवनों के उच्चीकरण के कार्य भी तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ जुनैद अहमद ,प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार आर्या, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज डाॅ. मयंक सिंह, डीडीओ सुनील कुमार, पीडी डीआरडीए राजेश कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed