फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The computer operator of the electricity department reprimanded the director

Jhansi News: बिजली विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर ने निदेशक को हड़काया

Tue, 17 Jun 2025 02:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The computer operator of the electricity department reprimanded the director

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। मुख्य अभियंता कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर ने अपने ही विभाग के निदेशक को फोन लगाकर हड़का दिया। उसने स्थानीय अधिकारियों के फोन न उठाने की शिकायत दर्ज कराते हुए डायरेक्टर को खूब खरी-खोटी सुनाई। बाद में जब डायरेक्टर ने स्थानीय अफसरों को नंबर भेजकर इसकी जानकारी कर कार्रवाई की बात कही, तो फोन करने वाला संविदा कर्मी निकला। खोजने पर कर्मी लापता हो गया। उसका मोबाइल भी बंद है।


शुक्रवार रात 11 बजे बिजली विभाग के निदेशक अजय अग्रवाल के पास फोन पहुंचा। फोन करने वाले ने झांसी के बिजली अभियंताओं के फोन न उठाने की शिकायत की। डायरेक्टर के पूछने पर वह भड़क उठा। उनको खरी-खोटी सुनाते हुए उल-जुलूल बातें करने लगा। डायरेक्टर ने फोन काट दिया। डायरेक्टर ने जांच करने के निर्देश दिए। छानबीन करने वह मुख्य अभियंता कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर निकला। अधीक्षण अभियंता चंद्रजीत प्रसाद के मुताबिक संविदा कर्मी के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed