Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The child's funeral took place in a somber atmosphere.

Jhansi News: गमगीन माहौल में हुआ बच्ची का अंतिम संस्कार

Sun, 15 Nov 2026 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The child's funeral took place in a somber atmosphere.
टोड़ी फतेहपुर। नगर के मोहल्ला नजरगंज निवासी चतुर्भुज कुशवाहा की बेटी गीता (9) का शव शुक्रवार को घर के पीछे बने कुएं में उतराता मिला था। वह पिछले 24 घंटे से लापता थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में बच्ची के शव को दफनाया। शनिवार को राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार टहरौली शिवम दिवाकर और लेखपाल रामजी तिवारी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया। टोड़ी फतेहपुर थानाध्यक्ष पवन जायसवाल ने पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed