फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The chain snatcher turned out to be the nephew of the former BJP city president.

Jhansi News: चेन छीनने वाला निकला भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष का भतीजा

Sun, 26 Oct 2025 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The chain snatcher turned out to be the nephew of the former BJP city president.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार पुलिस ने बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन खींचने वाले बदमाश को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा का भतीजा निकला। करीब तीन किलोमीटर तक एक-एक सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस को आरोपी के बारे में पता चला। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद आरोपी युवक से सोने की चेन बरामद की है। आरोपी को जेल भेज दिया गया।

आवास विकास कॉलोनी निवासी संजय कुमार पांडेय की पत्नी निशी पांडेय 21 अक्तूबर को पैदल नंदनपुरा की ओर जा रही थीं। तात्या टोपे पार्क के पास स्कूटी पर सवार नकाबपोश युवक उनके गले से सोने की चेन खींचकर निकल भागा। सीपरी पुलिस हरकत में आई। तुरंत आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। पुलिस को हींगन कटरा निवासी दीपांशु मिश्रा के बारे में पता चला। शनिवार को रॉयल सिटी गेट नंबर दो के पास उसके मौजूद होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। आरोपी को घेरकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed