फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The bullies took away the confiscated JCB, the police stopped them

Jhansi News: जब्त जेसीबी को ले गए दबंग, पुलिस ने रोका

Fri, 11 Apr 2025 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The bullies took away the confiscated JCB, the police stopped them

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



बरूआसागर। बरुआसागर थाना इलाके में संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने बीते रोज बिना प्रपत्र न होने की वजह से जेसीबी मशीन को सीज कर दिया था, जिसे कुछ लोग दबंगई के बल पर ले जाने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रोका और जीसीबी को अपने कब्जे में लिया।


बुधवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हेमचंद गौतम ने चेकिंग में एक जेसीबी मशीन को पकड़ा। चालक जेसीबी से जुड़ा कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका। इस पर मशीन को बरुआसागर पुलिस की सुपुर्दगी में देते अदरक मंडी में खड़ा कर दिया गया। इसके बाद शाम को एक कार में सवार होकर कुछ लोग आए और जेसीबी को अपने साथ ले जाने लगे। मंडी में तैनात गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने और बलपूर्वक मशीन को ले जाने लगे। गार्ड की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने निगोनाखेड़ा के पास जेसीबी को बरामद किया। पुलिस दो लोगों को पकड़कर थाने ले आई। इस संबंध में थाना प्रभारी शिवजीत सिंह राजावत का कहना है कि मशीन मालिक को यह लगा था कि मशीन का चालान हुआ है, जिसके चलते वह जेसीबी को उठाकर ले जा रहे थे। मशीन को पुनः सुपुर्दगी में ले लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed