फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The building became a gas chamber, zero oxygen, temperature 200 degree Celsius

Jhansi News: इमारत बनी गई गैस चैंबर, ऑक्सीजन शून्य, तापमान 200 डिग्री सेल्सियस

Tue, 04 Jul 2023 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
The building became a gas chamber, zero oxygen, temperature 200 degree Celsius
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार स्थित दो इलेक्ट्रानिक शोरूम में आग लगने के बाद इनके भीतर धुआं भर गया। अंदर धुआं भर जाने से पूरी इमारत काली हो गई। अंदर कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था। धुआं भरा होने से ऑक्सीजन की मात्रा घटकर शून्य हो गई। अंदर का तापमान 200 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अंदर के तापमान की तपिश बाहर सड़क तक महसूस हो रही थी।
शाम करीब छह बजे सेना के जवान बचाव को पहुंचे लेकिन, इमारत के भीतर धुआं भरा होने से कोई अंदर नहीं जा सका। अंदर पहुंचने में समय लगने से रेस्क्यू अभियान मेंं भी विलंब हुआ। पहले शाम करीब छह बजे आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया लेकिन, एकाएक हवा तेज हो जाने से आग दोबारा भड़क उठी। इस दफा आग पहले के मुकाबले विकराल हो उठी। उसके बाद फायर कर्मियों को आग बुझाने में जमकर मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

रात करीब दस बजे किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि वैल्यू प्लस इमारत में आग इसके बाद भी थोड़ी-थोड़ी देर में भड़कती रही। फायर कर्मियों के मुताबिक अंदर रखी अस्सी फीसदी से अधिक वस्तुएं प्लास्टिक एवं अग्निवर्धक थीं। इस वजह से चंद मिनट में आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। फायर कर्मियों ने अंदर जाने की कोशिश की लेकिन, अंदर धुआं भरा होने से वह भीतर नहीं घुस सके। ऐसे में अंदर से तपिश बाहर की ओर आ रही थी। अंदर तापमान करीब दो सौ डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच चुका था। फायर अफसरों का कहना है कि अंदर से धुआं खत्म होने के बाद ही किसी को भीतर भेजा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed