फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The bugle sounded, the process of executive election will be completed in six hours

Jhansi News: बिगुल बजा, छह घंटे में पूरा होगी कार्यकारिणी चुनाव की प्रक्रिया

Wed, 28 May 2025 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
The bugle sounded, the process of executive election will be completed in six hours

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। दो जून को होने वाले नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव का कार्यक्रम जारी हो गया है। सुबह 11 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। शाम चार बजे से मतगणना होगी। करीब छह घंटे में चुनावी घमासान पूरा हो जाएगा। एक जून को दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर उपसभापति प्रियंका साहू, विकास खत्री, आशीष रायकवार, कामेश अहिरवार, प्रदीप खटीक, अमित राय कार्यकारिणी से बाहर हो जाएंगे। इनकी जगह पर छह नए सदस्यों का चयन होना है। भाजपा का प्रयास इस बार भी पांच सदस्यों को कार्यकारिणी में पहुंचाने का है। वहीं, विपक्ष की ओर से अभी तक संजीव गुप्ता का ही नाम बढ़ाया जा रहा था। मगर कांग्रेस ने अपनी पार्टी के पार्षद कन्हैया कपूर को चुनावी मैदानी में उतारने का एलान कर दिया है। इससे विपक्ष में खलबली मची हुई है। दूसरी तरफ, उन्होंने कई निर्दलीय पार्षदों का समर्थन होने की बात कर विपक्ष के दो धड़े में बंट जाने का संकेत दे दिया है। अब नगर निगम की ओर से चुनावी कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। महापौर बिहारी लाल आर्य ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्र वितरण और जमा किए जाएंगे। दोपहर 12 बजे से साढ़े बारह बजे तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 12:30 बजे से एक बजे तक नाम वापसी होगी। डेढ़ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। फिर मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed