{"_id":"692223f71a2bc6b6a50160dc","slug":"the-bride-saddened-by-the-murder-in-her-family-nine-days-ago-postponed-the-wedding-the-wedding-procession-was-to-arrive-today-jhansi-news-c-11-1-jhs1037-685381-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: परिवार में नौ दिन पहले हुई हत्या से दुखी दुल्हन ने टाल दी शादी, आज आनी थी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: परिवार में नौ दिन पहले हुई हत्या से दुखी दुल्हन ने टाल दी शादी, आज आनी थी बरात
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नौ दिन पहले परिवार में हुई हत्या से दुखी दुल्हन ने अपनी शादी टाल दी। शनिवार को उसकी बरात आनी थी लेकिन, मुख्य हत्यारोपी अब तक नहीं पकड़ा जा सका। दुल्हन मुस्कान का कहना है कि घर में शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। जिस दिन लगन था, उसी दिन उसके चाचा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। चचेरे भाई की भी जान लेने की कोशिश हुई। अभी तक उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।
कोतवाली के अंजनी माता मंदिर के पास 13 नवंबर की रात रमेश प्रजापति उर्फ कल्लू की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। उसके बेटे प्रियांशु को भी पीटकर अधमरा कर दिया गया था। रमेश की पत्नी रानी मुस्कान के लगन में गई थी। पति को गंवाने के बाद पत्नी रानी बदहवास है। उनका कहना है नौ दिन से उनका बेटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। उसे कुछ देर के लिए होश आता है लेकिन, कुछ देर बाद बेहोश हो जाता है। कई बार याद कराने पर वह मां को पहचान पाता है।
विज्ञापन
रानी का कहना है कि मुख्य आरोपी को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं सकी। उसके मुताबिक शादी की तैयारी की वजह से वह सारे गहने लेकर आई थी। 50 हजार खर्च के लिए निकाले थे। अलमारी का लॉकर तोड़कर सारे गहने एवं नकदी बदमाश लूट ले गए। गहनों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये थी। मूल रूप से जुगियाना मोहल्ला निवासी रमेश प्रजापति (45) ने एक साल पहले अंजनी माता मंदिर के पास नया घर बनवाया था। 13 नवंबर को रमेश की भतीजी मुस्कान की लगन में पूरा परिवार शामिल होने गया था। आरोप है कि उसी दौरान जितेंद्र प्रजापति उर्फ जीतू अपने दो साथियों के साथ घर आया। उसने ही हत्या की और भाग निकला। 16 नवंबर को कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में विनोद यादव और सचेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया था जबकि मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू प्रजापति फरार है।
विज्ञापन