फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The boxing match between Jhansi and Mirzapur battalion ended in a draw

Jhansi News: झांसी और मिर्जापुर बटालियन के बीच बॉक्सिंग मैच रहा ड्राॅ

Mon, 10 Mar 2025 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
The boxing match between Jhansi and Mirzapur battalion ended in a draw

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। राजगढ़ स्थित 33वीं वाहिनी पीएसी में तीन दिवसीय पूर्वी जोन की 28वीं अंतर वाहिनी कुश्ती कलस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ सचिव/सेनानायक अजीत कुमार सिन्हा ने कबूतर और गुब्बारे उड़ाकर किया। कुश्ती से खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

बॉक्सिंग के 80 किग्रा भारवर्ग में 33वीं वाहिनी झांसी के आरक्षी कुलदीप यादव और 39वीं वाहिनी मिर्जापुर के प्रियांशु के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। इनके बीच खेला गया बाॅक्सिंग मैच ड्रॉ रहा।कुश्ती में 65 किग्रा फ्री स्टाइल में 20वीं वाहिनी आजमगढ़ के राजकुमार ने अपने प्रतिद्वंदी को पटखनी देकर पहला स्थान पाया। 70 क्रिग्रा भार में 4वीं वाहिनी प्रयागराज के आरक्षी शिवम विजयी रहे। वहीं, ग्रीको रोमन में सबसे ज्यादा पदक आजमगढ़ की टीम ने जीते। ग्रीको रोमन के 55 किग्राभार में 48वीं वाहिनी सोनभद्र के चंद्रकांत गिरी प्रथम और 20वीं बटालियन के सुनील नायक द्वितीय स्थान पर रहे। 60 किग्रा भारवर्ग में 20वीं बटालियन आजमगढ़ के राजन यादव पहले और 36वीं बटालियन वाराणसी के राजेश कुमार मौर्या दूसरे स्थान पर रहे। 63 किग्रा भारवर्ग में पहले स्थान पर आजमगढ़ की 20वीं बटालियन के अरविंद और दूसरे स्थान पर 11वीं बटालियन के आशीष चौरसिया दूसरे स्थान पर रहे। 67 किग्रा भार में 20वीं बटालियन आजमगढ़ के विक्रांत सिंह पहले व 48वीं बटालियन सोनभद्र से रजीत कुमार दूसरे स्थान पर रहे।इसी प्रकार, 72 किग्रा भार में 20वीं बटालियन आजमगढ़ के अभिषेक यादव प्रथम और 34वीं बटालियन मोहन सिंह द्वितीय रहे। 77 किग्रा भार में 20वीं बटालियन आजमगढ़ से कौशल यादव पहले व 36वीं बटालियन वाराणसी के सौरभ कुमार दूसरे स्थान पर रहे। 97 किग्रा भार में 20वीं बटालियन आजमगढ़ से रामानंद यादप पहले व 39वीं बटालियन मिर्जापुर के बृजेश यादव दूसरे स्थान पर रहे तथा 130 किग्रा भार में 20वीं बटालियन आजमगढ़ से राजेश कुमार प्रथम, 36वीं बटालियन वाराणसी से रामअवतार यादव दूसरे स्थान पर रहे। मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ सोनी, सहायक सेनानायक इश्तियाक अहमद, शिविरपाल प्रणव कुमार सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक धर्मराज सिंह भदौरिया, सहायक शिविरपाल गजेंद्र सिंह, पीसी हरिनाम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed