फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The body claiming development could not get the cleaning done

Jhansi News: विकास के दावे करने वाली निकाय नहीं करा सकी सफाई

Fri, 18 Jul 2025 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The body claiming development could not get the cleaning done
- स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पालिका फिसली 28 पायदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में नगर पालिका परिषद पिछले वर्ष के मुकाबले फिसड्डी साबित हुई। बीते वर्ष जहां प्रदेश में 22वां स्थान प्राप्त किया था, जो अब 50वें पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, नगर पंचायत में महरौनी की प्रगति सबसे खराब रही है। यह 167 से 467वें पायदान पर पहुंच गई है। जबकि पाली 124 से 53वें स्थान पर आ गई है।


नगर पालिका व नगर पंचायतों की दशा को सुधारने के लिए स्वच्छ भारत अभियान 2024 के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण किया जाता है। इसमें नगर में ओडीएफ खुले में शौच मुक्त व कचरा मुक्त शहर और लोगों से स्वच्छता का फीडबैक लिया जाता है। इसके आधार पर नगर निकायों की रैंक तैयार की जाती है। बीते माह पूर्व नगर पालिका ललितपुर समेत नगर पंचायत तालबेहट, महरौनी व पाली में सर्वे किया गया था। इसमें प्रत्येक निकायों को दो प्रकार की रैंक दी गई है। जो राष्ट्रीय स्तर व प्रदेश स्तर पर जारी की गई है। परिणाम में नगर पालिका ललितपुर को प्रदेश में 50वां स्थान आया है, जबकि बीते वर्ष 22वां स्थान प्राप्त हुआ था। वहीं, राष्ट्रीय रैंक में सुधार हुआ है, पिछले वर्ष 136 में पायदान थी, जो अब 122वें पर आ गई है। इसी प्रकार तीन नगर पंचायतों में पाली की स्थिति ठीक रही है। महरौनी की स्थिति अधिक खराब रही है।
विज्ञापन

----

वर्ष 2023 के स्वच्छता सर्वेक्षण की स्थिति
निकाय का नाम - राष्ट्रीय रैंक - प्रदेश रैंक
नगर पालिका ललितपुर - 136 - 22
नगर पंचायत तालबेहट - 112 - 67

नगर पंचायत पाली - 1213 - 124
नगर पंचायत महरौनी - 1326 - 167
----
वर्ष 2024 के स्वच्छता सर्वेक्षण की स्थिति
निकाय का नाम - राष्ट्रीय रैंक - प्रदेश रैंक
नगर पालिका ललितपुर - 122 - 50
नगर पंचायत तालबेहट - 201 - 37
नगर पंचायत पाली - 262 - 53
नगर पंचायत महरौनी - 760 - 467
---
स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर पालिका को प्रदेश में 50 वां और राष्ट्रीय स्तर पर 122 स्थान प्राप्त हुआ है। -दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed