फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The atmosphere of the town was heated by the post of social media

सोशल मीडिया की पोस्ट से गरमाया कस्बे का माहौल

Mon, 18 Apr 2022 10:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
The atmosphere of the town was heated by the post of social media
झांसी (मोंठ)। सोशल मीडिया पर भगवान राम और प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर नौबत मारपीट तक आ पहुंची। मामला पुलिस तक पहुंच गया। लेकिन, बाद में दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से तीन लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। यह घटनाक्रम सोमवार को दिन भर कस्बे में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

फेसबुक पर डाली गई एक पोस्ट से सोमवार को कस्बे का माहौल गरमा गया। कुछ लोगों ने पोस्ट डालने वाले व्यक्ति से बातचीत कर उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन इस बीच माहौल गरमा गया। नौबत मारपीट तक आ पहुंची। पोस्ट डालने वाले युवक व उसके पिता को थाने लाया गया और स्क्रीन शॉट का हवाला देेते हुए पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। जबकि, दूसरे पक्ष ने अपमानित करने का आरोप लगाते हुए विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान खासी संख्या में दोनों पक्षों के लोग थाने में जमा हो गए। मामला बढ़ता देख मोंठ सर्किल के अन्य थानों की पुलिस भी बुला ली गई। इस दरम्यान वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों व कस्बे के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को समझाया, जिससे वे मान गए और उनमें सुलह हो गई। दोनों ने अपने-अपने शिकायती पत्र वापस ले लिए। हालांकि, इंस्पेक्टर राम प्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने दीपक प्रताप, पंडित शिवम व रोहित चौधरी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक देहात नेपाल सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया। सीओ मोंठ स्नेहा तिवारी ने बताया कि मारपीट के मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है, लेकिन सोशल मीडिया में दोनों तरफ से जो टीका टिप्पणी हुयी है उस पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed