फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The artist of Jhansi is making a splash in TV serials

झांसी का कलाकार टीवी सीरियलों में मचा रहा धूम

Thu, 23 Sep 2021 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
The artist of Jhansi is making a splash in TV serials
झांसी। झांसी के कलाकार बृजेश कई टीवी सीरियलों में किरदार निभाकर कर झांसी का नाम रोशन कर चुके हैं। वर्तमान में वह सोनी टीवी पर प्रसारित विघ्नहर्ता गणेश में मंत्री दयाराम की भूमिका अदा करेंगे।
विज्ञापन

बृजेश मौर्य के पिता परशुराम मौर्य रेलवे कर्मचारी है और माता प्रभा मौर्य गृहिणी हैं। पिता परशुराम बताते हैं कि भाइयों बहनों में सबसे बड़े बृजेश को बचपन से ही डांस और एक्टिंग का शौक था। लेकिन 10-12 साल की उम्र में पैरालाइसिस अटैक हुआ जिसकी वजह से चलने और बोलने में असमर्थ हो गए। लेकिन माता-पिता की कोशिश से और बेहतर इलाज से ठीक तो हो गया लेकिन बोलने में अभी भी असमर्थ हैं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से एमसीए में परास्नातक करने के साथ-साथ थिएटर में भी एक्टिंग की बारीकियां सीखी। एक्ट्रेस सिमरन कौर से सहयोग पाकर मौर्य एन कौर नाम से यूट्यूब चैनल बनाया और बहुत सारी शार्ट फिल्म, वीडियो, एल्बम बनाए। वर्तमान में मुंबई में बृजेश मौर्य, सिमरन कौर टीवी सीरियल और फिल्मों में निरंतर सक्रियता दिखा रहे हैं। सीरियल क्राइम पेट्रोल, सावधान इंडिया, तेरा क्या होगा आलिया, मेरी हानिकारक बीवी, मैडम सर, मेरे साईं, कुमकुम भाग्य, कुंडली भाग्य, आपकी नजरों ने समझा, अम्मा के बाबू की बेबी, थोड़ा सा बादल थोड़ा सा पानी आदि सीरियल में अच्छे किरदार निभा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed