फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The appearance of the railway station building will change, tender process started

Jhansi News: रेलवे स्टेशन की इमारत का बदलेगा स्वरूप, टेंडर प्रक्रिया शुरू

Fri, 19 Jan 2024 04:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
The appearance of the railway station building will change, tender process started
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रेलवे ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन की इमारत का स्वरूप बदलने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्टेशन का मास्टर प्लान तैयार करने के बाद अब रेलवे ने निर्माण कार्य कराने के लिए टेंडर निकाले हैं। इच्छुक कंपनियां 12 फरवरी तक आवेदन कर सकती हैं। इसके बाद रेलवे एजेंसी का चयन करके काम शुरू कराएगा।

पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य कर आधार शिला रखी थी। इसके बाद रेलवे ने एक कंपनी का चयन करके नए भवन के निर्माण का मास्टर प्लान तैयार कराया। नए मास्टर प्लान के मुताबिक विकास कार्य होने के बाद रेलवे स्टेशन का स्वरूप रानी लक्ष्मीबाई के किले और रानी महल जैसा दिखेगा। स्टेशन के बाहर रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगेगी। साथ ही स्टेशन के प्रवेश द्वार से सीधे ही यात्री अपने प्लेटफार्म पर पहुंच सकेंगे, उनको प्लेटफार्म बदलने की जरूरत नहीं होगी। रेलवे ने अब इस काम को कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। निर्माण कार्य कराने के लिए 12 फरवरी तक कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। चयनित होने वाली कंपनी को 42 महीने में काम पूरा करना होगा। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed