फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The 15th Hockey India Senior Men's Hockey title match will be held between Punjab and Madhya Pradesh tomorrow

Jhansi News: पंजाब और मध्य प्रदेश के बीच कल होगा 15वी हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष हॉकी का खिताबी मुकाबला

Mon, 14 Apr 2025 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The 15th Hockey India Senior Men's Hockey title match will be held between Punjab and Madhya Pradesh tomorrow

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। चैंपियनशिप में रविवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले हुए। इनमें पहला सेमीफाइनल मैच हॉकी मध्य प्रदेश व मणिपुर हॉकी एवं दूसरा हॉकी पंजाब व उत्तर प्रदेश हॉकी टीम के मध्य खेला गया। इसमें हॉकी मध्य प्रदेश और हॉकी पंजाब टीम ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। मंगलवार को मध्य प्रदेश और पंजाब के मध्य फाइनल मुकाबला होगा।



पहला सेमीफाइनल हाॅकी मध्य प्रदेश और मणिपुर हॉकी की टीम के बीच खेला गया। मैच में हॉकी मध्य प्रदेश की टीम की ओर से सातवें और 15वें मिनट में अहमद अली ने दो गोल, कप्तान युसुफ अफान ने पांचवें मिनट में एक व तीसरे क्वार्टर के 34वें मिनट में दूसरा गोल किया। मैच के 49वें मिनट में मोहम्मद जैद खान ने एक गोल किया। जवाब में मणिपुर हॉकी की तरफ से 47वें मिनट में रविचंद्र सिंह मोरंगथेम, 50वें मिनट में कप्तान कंगुजम चिंगलेसाना सिंह व 53वें मिनट में दीपू सिंह लेशरम ने एक-एक गोल किए। मैच हाॅकी मध्य प्रदेश की टीम उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए 5-3 गोल से विजयी रही। हॉकी मध्य प्रदेश के कप्तान युसुफ अफान प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन


दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला हॉकी पंजाब और उत्तर प्रदेश हॉकी के मध्य खेला गया। अपने-अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों टीम ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। मैच में हॉकी पंजाब की ओर 14वें व 40वें मिनट में जसजीत सिंह ने दो गोल, 22वें मिनट में हरजीत सिंह और 45वें मिनट में जुगराज सिंह ने एक-एक गोल किए। वहीं, जवाब में उत्तर प्रदेश हॉकी की तरफ से 41वें एवं 43वें मिनट में नंद तिवारी शारदा ने दो गोल, 32वें मिनट में पवन राजभर ने एक गोल दागा। हॉकी पंजाब की टीम 4-3 गोल से विजयी रही। मैच के दौरान अपर जिला जज हरीश चंद्र, धीरज सिंह परिहार, राम मिलन, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, सुषमा, सुबोध खांडेकर, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed