फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   tfaffic jam in manik chauk

मानिक चौक का अतिक्रमण बना जी का जंजाल

Mon, 28 Jan 2019 01:38 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Mon, 28 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
tfaffic jam in manik chauk
atikraman in manik chauk - फोटो : demo
शहर के मुख्य बाजार मानिक चौक का अतिक्रमण काफी समय से लोगों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। सड़कों पर दुकानदारों ने ही अतिक्रमण कर रखा है। जिसके चलते पल-पल जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे राहगीरों के अलावा अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सहालग के शुरू होते ही बाजारों में भीड़-भाड़ शुरू हो गई है। शहर के अलावा आस-पास के क्षेत्रों के लोग भी बाजारों में खरीदरी करने के लिए आ रहे हैं। खरीदारी करने के लिए शहर का मुख्य बाजार मानिक चौक हमेशा से ही लोगों की पहली पसंद बना हुआ है, लेकिन यहां अतिक्रमण होने के चलते खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाजार के दुकानदारों के अलावा बेतरतीब तरीके से लगे ठेले वालों द्वारा अतिक्रमण होने के कारण ही पल-पल जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार दुकानदारों व राहगीरों में नोक झोंक होती देखी गई है। कुछ समय प्रशासनिक अफसरों ने मानिक चौक के अलावा आसपास के क्षेत्रों से अतिक्रमण को हटाया गया था। जिससे बाजार की स्थित काफी दुरुस्त हो गई थी। बाद में प्रशासन की लापरवाही के चलते धीरे-धीरे मानिक चौक में फिर से अतिक्रमण कर लिया गया है।
विज्ञापन



डाकघर जाना मुश्किल
मानिक चौक स्थित डाक घर को अतिक्रमणकारियों ने पूरी तरह से घेर लिया है। डाकघर में काम के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति के आसपास बेतरतीब तरीके से लगे ठेले वालों ने मूर्ति के  चारों ओर ठेलों को लगा रखा है। जिससे हर पल जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
मानिक चौक में पीआरडी जवानों की तैनाती की गई है। जाम की सूचना पर तुरंत पुलिस बल भेजकर जाम को हटाया जाता है। अतिक्रमण हटाने की योजना बनाई जा रही है। जल्द ही बाजार को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।
संजय सिंह, शहर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed