{"_id":"62b8987021742e33232d4244","slug":"textile-businessman-commits-suicide-by-hanging-jhansi-news-jhs22362701","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा कारोबारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा कारोबारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके में एक कपड़ा कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कारोबारी शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। इस पर मां ने उसकी डांट लगाई। इसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
प्रेमनगर के बिहारीपुरा में रहने वाले दयाराम के पुत्र मोहित गौतम (26) क्षेत्र की कस्तूरबा मार्केट में गौतम गारमेंट के नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते थे। दुकान पर अक्सर उनका छोटा भाई ऋषभ भी बैठता था। छोटे भाई ने बताया कि शनिवार को मोहित पूरे दिन दुकान पर नहीं आया। रात तकरीबन साढ़े दस बजे वह शराब पीकर घर पहुंचा। इस पर मां ने उसकी डांट लगाई और समझाया भी। नशे की हालत में मोहित घर के एक कमरे में चला गया और उसे अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद मां उसे देखने पहुंची। दरवाजा बंद देख मां ने आवाज लगाई, परंतु अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर मां ने खिड़की से झांककर देखा तो मोहित पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और आनन-फानन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अगले माह है बहन की शादी
झांसी। मृतक मोहित गौतम के पिता दयाराम गौतम की कोरोना काल में मौत हो गई थी। भाई ऋषभ ने बताया कि बड़ी बहन नेहा की आठ जुलाई को शादी होनी है। परिवार के सभी सदस्य शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे, लेकिन भाई की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। भाई ने बताया कि मृतक की भी सगाई हो चुकी थी। दिसंबर में शादी होनी थी।