{"_id":"61ec57c4a3417f626c61b52b","slug":"tet-exam-will-be-held-today-amid-tight-security-arrangements-jhansi-news-jhs2136316123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आज होगी टीईटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आज होगी टीईटी परीक्षा
विज्ञापन
झांसी। शिक्षक पात्रता परीक्षा जिले के 44 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम के साथ संचालित की जाएगी, जिसमेें 37 हजार परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। शासन के निर्देशानुसार परीक्षा कोविड गाइडलाइन के अनुसार संचालित होगी। परीक्षार्थियों का आवागमन प्रवेश पत्र दिखाकर नि:शुल्क होगा।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 23 जनवरी को संचालित की जा रही है। दो पालियों में संचालित परीक्षा में 37 हजार परीक्षार्थियों के लिए जिले में कुल 44 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जाती थी, वहीं उड़न दस्ते सभी केंद्रों पर भ्रमण कर चेकिंग करेंगे। अब सीसीटीवी के अलावा वीडियो रिकार्डिंग के जरिए भी सभी परीक्षार्थी और केंद्राें की निगरानी की जाएगी। साथ ही परीक्षार्थियों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश हैं, सभी केंद्रों में कोविड हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। वहीं प्रदेश सरकार ने सभी परीक्षार्थियों के आवागमन का राज्य परिवहन निगम शुल्क माफ कर दिया है।
सभी केंद्रों पर शासन के निर्देशानुसार सभी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं, साथ ही कोरोना को देखते हुए सभी प्रकार का एहतियात बरता जाएगा। - कोमल यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक।