फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tenure of four doctors will be reduced as soon as they get promotion, file stuck

Jhansi News: प्रमोशन मिलते ही चार डॉक्टरों का घट जाएगा कार्यकाल, फाइल अटकी

Sat, 30 Dec 2023 12:04 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 30 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Tenure of four doctors will be reduced as soon as they get promotion, file stuck
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की कमान संभालने वाले चार सीनियर डॉक्टर प्रमोशन की कतार में हैं। प्रमोशन होने पर इनका कार्यकाल तीन साल घट जाएगा और वह 62 साल की उम्र में ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसके चलते चारों चिकित्सकों की फाइल पांच महीने से आगे नहीं बढ़ पा रही है।

वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग में स्थायी नियुक्ति पर 28 चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। इनमें दो सर्जन हैं और अन्य मेडिसन व ईएनटी चिकित्सक हैं। इनके अलावा 20 चिकित्सकों को अनुबंध पर नियुक्ति मिली हुई है। जिला अस्पताल से स्थायी चिकित्सक लगातार सेवानिवृत्त होते जा रहे हैं। इससे अस्पताल में अनुभवी चिकित्सकों की संख्या घटती जा रही है।
विज्ञापन

अब विभाग के सामने एक और समस्या यह खड़ी हो गई है कि महत्वपूर्ण पदों पर तैनात लेवल चार के चिकित्सक प्रमोशन की रेस में हैं। इनमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधाकर पांडेय, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीके कटियार, जिला महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुमन और सीनियर फिजीशियन डॉ. रेखा रानी शामिल हैं। अगर इन चिकित्सकों को लेवल पांच में प्रमोशन मिलता है तो उनका कार्यकाल 62 साल की उम्र में ही समाप्त हो जाएगा। अगर वह लेवल चार पर ही रहते हैं तो फिर 65 साल की उम्र तक सेवाएं दे सकेंगे। हालांकि जिस तरह उक्त चिकित्सकों की फाइल रेंग रही हैं। उससे उम्मीद जताई जा रही है कि इन चिकित्सकों का कार्यकाल 65 साल की आयु तक बढ़ सकता है। बता दें कि 24 साल की सेवाएं देने के बाद चिकित्सकों काे प्रमोशन देने का नियम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्जन
चार वरिष्ठ चिकित्सकों की फाइल प्रमोशन के लिए भेजी गई है। यदि प्रमोशन होता है तो 62 साल की उम्र में चिकित्सक सेवानिवृत्त हो जाएंगे। शासन की मंशा है कि अनुभवी चिकित्सकों की सेवाओं का अधिक लाभ मरीजों को मिल सके। यदि प्रमोशन नहीं होता है कि फिर यह सेवाकाल 65 साल की आयु तक चलेगा।
डॉ. पीके कटियार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed