फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tender Security will not remove Money

टेंडर निकालने वाले नहीं रख पाएंगे सिक्योरिटी मनी

Thu, 26 Nov 2015 01:02 AM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Thu, 26 Nov 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
Tender Security will not remove Money
झांसी। सिक्योरिटी मनी वापस करने को लेकर होने वाले विवाद के मद्देनजर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसका स्थायी समाधान निकाल लिया है। नई व्यवस्था के तहत अब सिक्योरिटी मनी टेंडर निकालने वाले विभाग के पास जमा नहीं होगी।  
विज्ञापन


मालूम हो कि किसी भी काम के टेंडर के लिए तीन या उससे अधिक फर्म आवेदन करती हैं। इसके लिए प्रत्येक फर्म से कार्य की लागत के हिसाब से सिक्योरिटी मनी जमा कराई जाती है। न्यूनतम बोली लगाने वाली फर्म को वर्क ऑर्डर दिया जाता है, जबकि अन्य आवेदकों को उनकी सिक्योरिटी मनी वापस कर दी जाती है। बीते दिनों कुछ मामले ऐसे आए, जिसमें सिक्योरिटी मनी वापस करने को लेकर काफी देरी हो गई।
विज्ञापन


दरअसल, मौजूदा समय तक फर्मों से ली जाने वाली सिक्योरिटी मनी को टेंडर निकालने वाले विभाग के पास जमा किया जाता है। इसलिए बाद में उसी विभाग को वित्त विभाग के पास सिक्योरिटी मनी भेजनी होती है। तब जाकर वित्त विभाग फर्म चेक अथवा ड्राफ्ट से फर्म को पैसा वापस करता है। हाल ही में सिक्योरिटी मनी लटकी होने की कुछ शिकायतें कुलपति के पास पहुंचने के बाद उन्होंने नई व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत अब फॉर्म लेते समय कैश काउंटर पर अथवा वित्त विभाग के पास सिक्योरिटी मनी जमा की जाएगी। इसके अलावा ऑनलाइन पैसा जमा करने का भी विकल्प खुला रहेगा। बाद में जिन फर्मों को टेंडर नहीं मिलेगा, उन्हें वित्त विभाग चेक अथवा ड्राफ्ट द्वारा पैसा वापस करेगा।


नई व्यवस्था लागू होने के बाद वित्त विभाग को टेंडर निकालने वाले विभाग पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इसके बाद यदि सिक्योरिटी मनी वापस करने में देरी होती है, तो इसके लिए सीधे वित्त विभाग जिम्मेदार होगा। कुलपति प्रो. अविनाश चंद्र पांडेय के मुताबिक जल्द ही यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed