फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Teenager's body recovered from Rajghat canal after 18 hours

Jhansi News: राजघाट नहर से 18 घंटे बाद बरामद हुई किशोर की लाश

Fri, 21 Jul 2023 10:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Teenager's body recovered from Rajghat canal after 18 hours
फाइल फोटो
विज्ञापन

नहर बंद कराने के बाद दिखा शव, उफनाई नहर में डूबने से हुई मौत
सुभाष नगर में रहता था
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बीएचईएल के पास राजघाट नहर में नहाने गए किशाेर का शव शुक्रवार को करीब 18 घंटे बाद बरामद हो गया। बृहस्पतिवार दोपहर वह उफनाई नहर में नहाने गया था। इसी दौरान वह डूब गया। नहर बंद कराने के बाद उसका शव बरामद हो सका।
सुभाष नगर निवासी विनोद कुमार झा का छोटा पुत्र आशीष (15) बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे नहाने के लिए चौकापुरा स्थित राजघाट नहर पर गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। नहर के बाहर उसके कपड़े और चप्पल देखने के बाद घरवालों को उसके पानी में डूबने का अंदेशा हुआ। बबीना पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन, उसके बारे में मालूम नहीं चल सका था।
विज्ञापन

नहर बंद कराने के बाद शुक्रवार सुबह फिर तलाश आरंभ हुई। काफी देर तलाशने के बाद सुबह करीब आठ बजे जहां आशीष के कपड़े थे, वहां से करीब सौ मीटर दूर उसकी लाश पानी में उतराती मिली। आशीष घर में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक आशीष मानसिक रूप से कमजोर था। इस वजह से पढ़ने नहीं जाता था। वह घर में ही रहता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही मां कंचन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बबीना इंस्पेक्टर रणविजय सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed