फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Teenager dies after falling from fifty feet high water tank

Jhansi News: पचास फीट ऊंची पानी की टंकी से गिरकर किशोरी की मौत

Wed, 12 Jun 2024 04:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after falling from fifty feet high water tank
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मंगलवार दोपहर पूंछ के बरोदा लिथौरा गांव में करीब पचास फीट ऊंची पानी की टंकी से गिरकर किशोरी की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पांव फिसलने से वह नीचे गिर पड़ी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पूंछ के बरोदा गांव निवासी मुरारी वंशकार की पुत्री रेशमा (14) मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बकरियां लेकर खेतों की ओर गई थी। करीब 9 बजे रेशमा वहां बनी पानी की टंकी पर सीढ़ियों के सहारे चढ़ गई। ऊपर से अपनी बकरियों को देखने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इसी दौरान अचानक रेशमा का पैर फिसल गया। वह 50 फुट ऊंची टंकी से नीचे नीचे आ गिरी। आसपास के लोग जब तक पहुंचे, वह घायल हाल में तड़प रही थी। कुछ देर में उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग भी रोते-बिलखते वहां पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रेशमा पांच भाइयों बहनों में दूसरे नंबर की थी। रेशमा के पिता मुरारी गांव से बाहर गए थे जबकि अन्य परिजन घर पर थे। सीओ हरिमोहन सिंह के मुताबिक पांव फिसल जाने से ही किशोरी की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed