{"_id":"5de13aba8ebc3e54d61e1b7c","slug":"teen-talaq-given-on-phone-case-registered-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी : फोन पर दिया तीन तलाक, पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी : फोन पर दिया तीन तलाक, पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की जांच
Fri, 29 Nov 2019 09:05 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 29 Nov 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में फोन पर तलाक देने का दूसरा मामला अदालत के आदेश पर थाना कोतवाली में दर्ज हुआ है। पुलिस ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना कोतवाली स्थित भैरो खिड़की निवासी इमरान अली ने शिकायत करते हुए बताया कि उसकी बहन फरजाना की शादी दो दिसंबर 2018 को आगरा के फतेहाबाद रोड निवासी अमन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। उसको धमकी दी गई कि यदि दहेज की मांग पूरी न हुई वह दूसरी शादी कर लेगा। जबरन उसका गर्भपात कराने की भी कोशिश की गई। उसके मना करने पर ससुरालियों ने उसे मायके भेज दिया।
आरोप है कि नौ मार्च पर फोन कर उसे गर्भ गिराने के लिए धमकाया गया। मना करने पर उसको तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया। जिसे सुनकर वह अवाक रह गई। मामले की शिकायत करने परिजन एक अप्रैल को थाना कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
जहां पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की। परेशान होकर पीड़ित ने अदालत के सामने मामला रखा। अदालत के आदेश पर अमन, शहनाज, जहीर, राहत व फिरदौस पर मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।