फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   teen mahine bad bhi nahi lg saki highmast light

तीन महीने बाद भी नहीं लग सकीं हाईमास्ट लाइटें

Mon, 18 Jan 2021 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
teen mahine bad bhi nahi lg saki highmast light
झांसी। महानगर को रोशन करने के लिए हाईमास्ट लाइटों को क्रय करने की योजना अब तक जमीन पर नहीं उतर सकी है। तीन महीने पहले टेंडर होने के बाद भी अब तक लाइटें नहीं लग सकी हैं। जबकि इसे लेकर पार्षद कई बार मांग कर चुके हैं। धीमी गति से चल रहे काम को लेकर पार्षदों में खासा रोष है।
विज्ञापन

नगर निगम की सदन की बैठक में एक साल पहले महानगर में 70 हाईमास्ट लाइटें लगाने के लिए प्रस्ताव पास किया गया था। इसके बाद निगम अधिकारी लाइटें लगाना भूल गए। पिछले सदन की बैठक में पार्षदों ने जब इसे लेकर अधिकारियों से जवाब मांगा, तो आनन फानन में अक्तूबर में टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई। इसके बाद नगर निगम ने जैम पोर्टल के जरिए लाइटों का क्रय कर लिया, लेकिन अब तक लाइटें नहीं लग सकी हैं। महानगर में हाईमास्ट लाइटों के लिए पिछले दिनों बेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया, लेकिन अब तक लाइटें नहीं लग सकी हैं। इसे लेकर पार्षदों में रोष है। पार्षद पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि तीन बार स्थान का चयन हो चुका है, लेकिन आज तक लाइट नहीं लगी है। हर बार एक महीने का समय दे दिया जाता है। पार्षद उमेश जोशी का कहना है कि हाईमास्ट लाइटों के लिए आज तक सर्वे नहीं हुआ है। लाइटें कहां से आईं और कहां गईं, कोई पता नहीं चला। इसकी शिकायत नगर आयुक्त से करेंगे। मार्ग प्रकाश विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फरवरी के मध्य तक लाइटें महानगर में लगा दी जाएंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed