फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   teaching yoga and tution

झांसी: कोई सिखा रहा पेंटिंग तो कोई कर रहा योग

Mon, 30 Mar 2020 01:18 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
teaching yoga and tution
बच्चों को पढ़ाई करातीं रचना कारौलिया। - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। घर पर बैठे-बैठे बोर न हों इसलिए लोग अपने मनोरंजन का हर काम कर रहे हैं। कोई अपने बच्चों को पेंटिंग सिखा रहा है तो कोई योग करके समय बिता रहा है। बच्चे भी अपने हॉबी के हिसाब से घर पर मनोरंजन कर रहे हैं।

विज्ञापन


21 दिन के लॉकडाउन को चार दिन बीत चुके हैं। 14 अप्रैल तक चलने वाले लॉकडाउन में अभी 17 दिन बाकी हैं। लॉकडाउन की वजह से नौकरीपेशा लोगों की ऑफिस की छुट्टी हो गई है, वहीं, बच्चों के भी स्कूल बंद हैं। इस वजह से महिलाओं पर भी घर के कामों का भार कुछ कम हुआ है। दिनभर घर बैठे-बैठे लोग बोर होने लगते हैं। ऐसे में उन्होंने अपना और बच्चों का मनोरंजन करने का अलग-अलग तरीका निकाल लिया है।
विज्ञापन


बच्चों को सिखा रहीं ड्राइंग
मेहंदीबाग में रहने वालीं शिक्षिका रचना करौलिया अपने बच्चों को ड्राइंग और पेंटिंग सिख रहीं हैं। कोई बच्चा ऑयल पेंटिंग करता है तो कोई स्कैच से डिजाइन बनाता है। उन्होंने बताया कि बच्चों का भी ड्राइंग में खूब मन लग रहा है, इसलिए वो घर से बाहर नहीं निकलते हैं। इसके अलावा बच्चों को पढ़ाने के लिए भी समय मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय मिलने पर कर पा रहीं योग
आंतिया ताल के पास रहने वालीं कांति छत्रपाल और साधना तिवारी महिलाएं योग करके समय बिता रहीं हैं। महिलाओं ने बताया कि पहले गृहस्थ कार्यों में ही इनती व्यस्त रहती थीं कि योग करने का समय ही नहीं मिल पाता था। वहीं, अनीका पटैरिया, मंजू साहू, रजनी शर्मा और शालिनी द्विवेदी भी योग करके अपना समय बिता रही हैं।


छुट्टी पर खूब बना रहीं पेंटिंग
10वीं में पढ़ने वाली शोभना और शुभांगी को पेंटिंग में रुचि है। स्कूलों की छुट्टी के बाद घर पर रहते हुए शोभना और शुभांगी कई पेंटिंग बना चुकी हैं। उन्होंने बताया कि जब भी समय मिलता है तो वो पेंटिंग बनाने लग जाती हैं। पेंटिंग बनाने में उन्हें खूब मजा आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed