फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   teachers day

जिन्होंने दिया ज्ञान, उन गुरुजनों को किया नमन, बढ़ाया मान

Sun, 06 Sep 2020 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
teachers day
बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्‍थान द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया। - फोटो : REPORTERS
झांसी। देश के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधा कृष्णन की जयंती शनिवार को शिक्षक दिवस के रूप में मनायी गई। सामाजिक, एवं सरकारी संस्थाओं ने कार्यक्रम किए और पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। शिक्षकों का सम्मान भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा प्रदान करता है। वह समाज का दर्पण है।
विज्ञापन

सरस्वती पाठशाला इंडस्ट्रियल इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डा. मनोज मिश्रा, राजीव त्रिपाठी, धर्मदास वर्मा, संदीप जायसवाल, प्रद्युमभन दुबे ने शिक्षक अजय अनुरागी को पुरस्कृत किया। भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अवध किशोर गुप्ता, आचार्य प्रफुल्ल सक्सेना, राम लखन उपाध्याय ने, कुलदीप सरस्वती विद्या मंदिर में कुलदीप सिंह, शिवराज सिंह ने, बुंदेलखंड महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. बाबूलाल तिवारी, डॉ. डीके मिश्रा, डॉ. डीपी गुप्ता, डा. अरविंद अग्रवाल ने, मूलचंद्र सिकौरिया, प्रमोद सिकौरिया, राम सिंह सिकौरिया, सुबोध खंडकर, रविंद्र पचौरी ने, बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज में प्रबंधक सुंदर लाल चौधरी, राकेश टंडन, प्राचार्य दिनकर सक्सेना, शैलेश राय, राजेश बिलगैया ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक सज्जन खरे, प्रधानाचार्या संध्या शुक्ला ने पूर्व राष्ट्रपति को देश का महान शिक्षाविद बताते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर शिक्षक - शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया। शिक्षक इंटर कालेज में प्रधानाचार्य धर्मराज यादव ने, अशोक दोहरे, गीता शेखर ने, माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री मिलन किशोर गुप्ता ने, बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय में बीएसए हरिवंश कुमार, नगर शिक्षा अधिकारी राज कुमार विश्वकर्मा, एसआरजी चौधरी धर्मेंद्र सिंह, एआरपी पीयूष अग्रवाल ने, प्राथमिक विद्यालय आर्य समाज कन्या में प्रधानाध्यापक दीपचंद ने पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इधर श्री सिद्धेश्वर मंदिर में बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान की ओर से प्रिया पाटकर, डॉ. किरन मिश्रा, नंदनी माहौर, ममता श्रीवास, भावना शर्मा, डा. ऋचा अग्रवाल, सीमा चौहान आदि का सम्मान नगर विधायक रवि शर्मा, धर्माचार्य हरीओम पाठक, राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, आरपी निरंजन एवं रवीश त्रिपाठी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण है और राष्ट्र निर्माता है। इधर राजेश साहू क्लब के कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति क ी जयंती के उपलक्ष्य में केक काटा गया और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजेश साहू, रजनी साहू, कीर्ति वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed